गोमती नदी में नहाने के दौरान डूबा युवक दूसरे दिन मिला शव*
- Posted By: Jitendra Shukla
- ताज़ा खबर
- Updated: 30 August, 2026 19:49
- 52

*गोमती नदी में नहाने के दौरान डूबा युवक दूसरे दिन मिला शव*
मृतक :- लालजी रस्तोगी (गोसाईगंज जनपद लखनऊ)
पुत्र :- राम जी रस्तोगी
गोसाईगंज थाना क्षेत्र के निवासी।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक लालजी रस्तोगी अपने रिश्तेदारी में अनिल कुमार सोनी ( थाना लोनी कटरा) के यहां गए हुए थे शुक्रवार को लालजी रस्तोगी लोनी कटरा में गोमती नदी में नहाने के लिए गए थे अचानक नहाते हुए वह गहरे पानी में जा पहुंचे पानी गहरा होने के कारण वह डूब गए ।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस जा पहुंची और एस डी आर एफ की टीम द्वारा नदी में युवक की तलाश शुरू कर दी गई शुक्रवार को काफी प्रयास के बावजूद युवक का पता नहीं चला दूसरे दिन शनिवार को पुलिस द्वारा चलाए जा रहे तलाशी अभियान के दौरान बेहटा गांव के पास नदी में युवक का शव बरामद हुआ।
पुलिस ने शव को बाहर निकलवा कर शव की पहचान कराई उसके बाद पंचनामा कार्रवाई करके शव को पोस्टमार्टम भेज दिया गया।
Comments