पुलिस हिरासत में लिए गए भारत बंद का समर्थन कर रहे प्रतापगढ के दर्जनों कांग्रेसी
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- ताज़ा खबर
- Updated: 8 December, 2020 16:14
- 1413

प्रतापगढ
08.12.2020
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
पुलिस हिरासत में लिये गये भारत बंद का समर्थन कर रहे प्रतापगढ़ के दर्जनों कांग्रेसी।
प्रतापगढ शहर के अम्बेडकर चौराहा स्थित कांग्रेस कार्यालय पर भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे सी ओ सिटी अभय पाण्डेय।पुलिस वैन में जबरन लाद लिये गये दर्जनों कांग्रेसी।कांग्रेसियों ने लगाया सरकार विरोधी नारे।
कांग्रेस नेताओं और पुलिस के बीच काफी देर तक हुई धक्का मुक्की।
पुलिस वैन पर न बैठने को लेकर हुई जोर आजमाइश।कांग्रेस नेता इंद्राकार मिश्र ,संतोष तिवारी समेत दर्जनों कांग्रेसियों को पुलिस ने लिया कस्टडी।
कांग्रेसऔर सपा नेताओं के घर पुलिस का पहरा।भारी पुलिस बल के साथ जिले की प्रमुख बाजारों में फ्लैग मार्च कर रहे डी एम डॉ रूपेश कुमार और एस पी अनुराग आर्य।
Comments