चोरी के अभियुक्तों को चोरी के पैसे के साथ किया गया गिरफ्तार

चोरी के अभियुक्तों को चोरी के पैसे के साथ किया गया गिरफ्तार

प्रकाश प्रभाव न्यूज़



कौशाम्बी। 16/09/2021



मिथलेश कुमार (मोनू साहू)

असि0 ब्योरों कौशाम्बी




चोरी के अभियुक्तों को चोरी के पैसे के साथ किया गया गिरफ्तार


कौशाम्बी। जनपद के सराय अकिल थाना के  उप निरीक्षक रजनीकान्त राजपूत मय हमराह पुलिस बल द्वारा मु0अ0सं0 298/21 धारा 457/380/411 भा0द0वि0 से सम्बन्धित प्रकाश में आये 04 अभियुक्तों 1- शैलेस रैदास पुत्र रामबहादुर निवासी बम्हरौली बाकराबाद थाना धूमनगंज जनपद प्रयागराज, 2- अनुराग दुबे पुत्र अखिलेश दुबे, 3-  अमित कोल पुत्र लवकुश, 4- ओम सिंह पुत्र अश्वनी सिंह निवासी गण तिल्हापुर थाना सराय अकिल जनपद कौशाम्बी को वाहन चेकिंग के दौरान काशीराम कालोनी के पास से समय करीब 08.15 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की जामातलाशी से क्रमशः चोरी का 2600 रु0, 4500 रू0, 4500 रु0 व 3400 रु0 कुल 15000 रु0 बरामद किया गया। विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्तों को चालान कर न्यायालय भेजा गया ।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *