भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कोरोना महामारी से हुई असमायिक मौतों के प्रति ब्यक्त की शोक संवेदना

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कोरोना महामारी से हुई असमायिक मौतों के प्रति ब्यक्त की शोक संवेदना

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कोरोना महामारी से हुई असमायिक मौतों के प्रति ब्यक्त की शोक संवेदना


पी पी एन न्यूज

(कमलेन्द्र सिंह)

फतेहपुर।

कौशाम्बी चुनावी दौरे पर निकले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतन्त्र देव सिंह ने शहर समेत हुसैनगंज कस्बे के दिवंगत नेताओ के आवास में पहुंचकर उनके स्वजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना ब्यक्त करते हुए हर सम्भव मदद का भरोसा दिलाया। सर्व प्रथम प्रदेश अध्यक्ष (भाजपा) स्वतन्त्र देव सिंह का काफिला हुसैनगंज कस्बे निवासी स्व० मिथिलेश बाजपेयी के निज आवास पहुँचा। जहाँ उन्होंने उनके स्वजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना ब्यक्त करते हुए म्रतक आश्रितों को हर सम्भव मदद करने का भरोसा दिया।

जहाँ से निकलकर उनका काफिला शहर निवासी  दिवगंत पूर्व विधायक एम पी एन सिंह, रक्षपाल सिंह लोधी व नीलिमा सिंह के निज आवास में पहुँच शोक संवेदना ब्यक्त करते हुए उनके स्वजनों को ढांढस बंधाते हुए हर सुख दुःख में साथ खड़ा रहने का भरोसा दिलाया।

हलांकि इस दौरान उंनको दिवगंत वरिष्ठ भाजपा नेता रक्षपाल सिंह के स्वजनों की खूब खरी खोटी भी  सुननी पड़ी। जिनके स्वजन दिवंगत वरिष्ठ नेताओं की अपेक्षाओं के चलते खासे नाराज दिखे। जिन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार के प्रति भी अपनी जमकर भड़ास निकाली। जहाँ स निकलकर उनका काफिला सीधे कौशाम्बी जिले के लिये रवाना हो गया। इस दौरान उन्होंने बीच रास्ते मे पड़ने वाले खागा कस्बे के जी टी रोड स्थित चेयरमैन गीता सिंह के निज आवास में दोपहर विश्राम करते हुए कोरोना संक्रमण से हुई असमायिक मौतों पर अफशोष जताते हुए पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ दो मिनट का मौन रखकर गहरी शोक संवेदना ब्यक्त की।

जिसके बाद उन्होंने नगर पंचायत अध्यक्ष गीता सिंह के यहाँ भोजन करने के पश्चात कुछ देर विश्राम करने के बाद अपने गंतब्य की ओर रवाना हो गये।

जिन्होंने नगर पंचायत अध्यक्ष गीता सिंह द्वारा द्वि पंचवर्षीय कार्यकाल के दौरान नगर पंचायत क्षेत्र के कराये गये चौमुखी विकास की प्रशंसा करते हुए कहा। की ऐसे जनप्रतिनिधियों की बदौलत ही आज भाजपा आवाम के दिलो दिमाग पर राज कर रही है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ की हड्डी होती है। पार्टी में कोई भी पदाधिकारी अथवा कार्यकर्ता छोटा बड़ा नहीं है। सबको समान भाव से सम्मान दिया जाता है। और आगे भी दिया जाएगा।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में चुनावी फतह हाँसिल करने के लिये तन मन व सच्ची निष्ठा के साथ जुटने व पार्टी की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रचार प्रसार के माध्यम से जन जन तक पहुँचाने का आवहन्न किया।

वहीं प्रदेश अध्य्क्ष के नगर आगमन से अपने गंतब्य की ओर प्रस्थान करने तक सुरक्षा के लिहाज से पुलिस के जवान भी कस्बे के हर गली चौराहों पर मुस्तैदी के साथ तैनात रहे।

स्वयं सी ओ गया दत्त मिश्रा व कोतवाली प्रभारी सन्तोष शर्मा बराबर नगर में भृमनशील रहते हुए सुरक्षा ब्यवस्था का जायजा लेते रहे।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष भाजपा स्वतन्त्र देव सिंह के अलावा खाद्य एवं रषद राज्य मंत्री  रणवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ (धुन्नी), सदर विधायक विक्रम सिंह, अयाह शाह विधायक विकास गुप्ता, नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य अभय प्रताप सिंह उर्फ(पप्पू), वर्तमान जिलाध्यक्ष भाजपा आशीष मिश्रा, पूर्व प्रमोद द्विवेदी समेत खागा विधायक कृष्णा पासवान, नगर पंचायत अध्यक्ष गीता सिंह व उनके प्रतिनिधि(पति)रामगोपाल सिंह के अलावा समस्त भाजपा जिला व नगर नगर इकाई के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नगर पँचायत अध्यक्ष गीता सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष स्वतन्त्र देव सिंह का उनके घर पर रुककर विश्राम व भोजन करने के लिये आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। हलांकि इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने अपने स्वागत में नगर पँचायत अध्यक्ष व अन्य कार्यकर्ताओं द्वारा पहनाई जाने वाली फूल माला पहनने से ये कहते हुए इंकार कर दिया कि मैं यहाँ अपना स्वागत करवाने या आप लोगों की फूल माला पहनने नहीं आया हूँ।

मैं तो यहाँ कोरोना महामारी संक्रमण से हुई मौतों के प्रति शोक संवेदना ब्यक्त करने आया हूँ। जो कि नगर समेत पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *