उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम से मिले अमर चौधरी

उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम से मिले अमर चौधरी

बहुजन आवाज़ पार्टी और कांग्रेस नेताओं के बीच सामाजिक मुद्दों पर चर्चा, उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम से मिले अमर चौधरी



लखनऊ: बहुजन आवाज़ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमर चौधरी के नेतृत्व में पार्टी की केंद्रीय कार्यकारिणी ने अखिल भारतीय कांग्रेस मुख्यालय पहुंचकर कांग्रेस अनुसूचित जाति (SC) विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम से औपचारिक मुलाकात की। इस महत्वपूर्ण बैठक के दौरान दोनों दलों के नेताओं के बीच देश और विशेषकर उत्तर प्रदेश के सामाजिक मुद्दों, दलित, शोषित और पिछड़े वर्गों के अधिकारों तथा सामाजिक न्याय से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

मुलाकात के संबंध में जानकारी देते हुए बहुजन आवाज़ पार्टी के नेताओं ने बताया कि यह एक शिष्टाचार भेंट थी, जिसमें समाज के हाशिए पर खड़े लोगों की आवाज को बुलंद करने और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए मिलकर काम करने की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया गया। राजेंद्र पाल गौतम ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए सामाजिक सरोकारों की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई।


इस विशेष अवसर पर बहुजन आवाज़ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमर चौधरी के साथ मुख्य रूप से पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव फ़ैज़ अहमद, राष्ट्रीय महासचिव नकी जैदी सहित संगठन के कई अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी और सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद रहे। राजनीति के जानकारों का मानना है कि उत्तर प्रदेश के मौजूदा सियासी परिदृश्य में इस मुलाकात के गहरे मायने हैं।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *