*आई टी आई कॉलेज कैम्पस में किया गया दिव्यांग शिविर का आयोजन*

*आई टी आई कॉलेज कैम्पस में किया गया दिव्यांग शिविर का आयोजन*

*आई टी आई कॉलेज कैम्पस में किया गया दिव्यांग शिविर का आयोजन*


पी पी एन न्यूज


(कमलेन्द्र सिंह)


फ़तेहपुर।

शासन की मंशानुसार दिव्यांगों को राहत देने के लिये नगर के आई टी आई कॉलेज कैम्पस में दिव्यांग शिविर का आयोजन किया गया।

जिसमें सदर विधायक विक्रम सिंह जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे व सी डी ओ सत्य प्रकाश ने संयुक्त रूप से दिव्यांगों को कृतिम उपकरणों व अंगों जिनमें 65 को ट्राई साइकिल व 150 को कृतिम अंगों का वितरण किया।

इस दौरान सदर विधायक विक्रम सिंह ने कहा कि हमारी सरकार की स्पष्ट मंशा है। कि प्रत्येक गरीब पात्र ब्यक्ति को शासकीय योजनाओं का लाभ मिले, जिसके तहत दिब्यागो के सशक्तिकरण के लिये ट्राई साइकिल कृतिम अंगों का वितरण किया जा रहा है। जिससे घर के बोझ की प्रकिया कम हो जो लोग कृतिम अंग अपना रहे हैं।उनको मैं बधाई देता हूँ कि ट्राई साइकिल और कृतिम अंगों का प्रयोग करके अपना जीवन खुशहाल बनाएं।

उन्होंने कहा कि दिब्यागो को शिक्षा और रोजगार से जोड़ा जा रहा है।

वहीं जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे ने कहा कि शासन की योजनाएं शासन की मंशानुसार समाज के सबसे निचले पायदान पर खड़े ब्यक्ति तक पहुंचाई जा रही है। ताकि आप सशक्त और आत्म निर्भर बन सकें। उन्होंने कहा कि आप लोगों में बहुत क्षमता होती है।

पूर्व में भी ट्राई साइकिल, कृतिम अंगों का वितरण किया गया है।

शासनादेश के अनुसार पूर्व में ट्राई साइकिल, कृत्रिम अंग दिये गये हैं। जो कि हर तीन वर्ष के बाद देने का प्राविधान है।

जिला दिब्याग सशक्तिकरण अधिकारी राजेश सोनकर ने बताया कि दिब्यागो को ट्राई साइकिल, कृत्रिम अंग, लिम्ब, बैसाखी आदि दिये जाने का प्राविधान है। जिनकी पुरुष शादी के लिये 15 हजार और महिला के लिये 20 हजार की धनराशि दी जाती है। जिसके लिये आधार कार्ड, शादी कार्ड, ग्राम सभा के प्रस्ताव के साथ आवेदन करना होगा। जिनकी पेंशन के लिये आयु 18 वर्ष तथा मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा40 प्रतिशत जारी प्रमाण पत्र होना आवश्यक है।

ग्रामीण क्षेत्र के लिये आय 46080 शहरी क्षेत्र के लिये 56460 वार्षिक होनी अनिवार्य है।

इस अवसर पर जिलाधकारी अपूर्वा दुबे सदर विधायक विक्रम सिंह के अलावा सी डी ओ सत्य प्रकाश जिला समाज कल्याण अधिकारी के०एस०मिश्रा जिला पिछड़ा वर्ग अधिकारी मुदित श्रीवास्तव जिला सूचनाधिकारी आर०एस वर्मा  समेत सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *