डी0बी0टी0 के पांच साल सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष में भव्य किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम किया गया आयोजन
- Posted By: Abhishek Bajpai
- ताज़ा खबर
- Updated: 7 October, 2021 21:06
- 1924

PRAKASH PRABHAW NEWS
रिपोर्ट-अभिषेक बाजपेयी
डी0बी0टी0 के पांच साल सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष में भव्य किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम किया गया आयोजन
संतुलित खाद के प्रयोग से किसान जैविक उर्वरक के फायदे ले सकते है: डाॅ0 नीलमा कुॅवर
रायबरेली-कृषि विज्ञान केंद्र रायबरेली में राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स लि0 द्वारा भव्य कृषि प्रशिक्षण कार्यक्रम आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत उर्वरक में डी0बी0टी0 के पांच साल सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष में किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र की प्रमुख डॉक्टर नीलमा कुॅवर ने किसानों को संतुलित खाद के प्रयोग जैविक उर्वरक के फायदे के बारे में किसानों को अवगत कराया।
कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉक्टर आर0के0 कनौजिया ने किसानों को कृषि क्षेत्र में नई तकनीक, फसल को स्वस्थ रखने के तरीकों के बारे में बताया। वहीं आर सी एफ के उप प्रबंधक प्रांजल मिश्र ने डी0बी0टी0 के फायदे उसकी पारदर्शिता और किसानों को पीओएस मशीन का इस्तेमाल करने पर जोर दिया। साथ ही साथ आर सी एफ लि के उत्पादित उर्वरकों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। जैसे की उज्जवला (नीम कोटेड यूरिया), सुजला 19ः19ः19 के फायदे प्रयोग करने की विधि के बारे में किसानों को अवगत कराया।
आर सी एफ लि0 के अधिकारी अक्षत नारायण सिंह ने किसानों को सूक्ष्म पोषक तत्व की कमी उसको दूर करने के उपाय के बारे में जानकारी दी और आर सी एफ के माइक्रोला उत्पाद जो की सूक्ष्म पोषक तत्वों की आपूर्ति फसलों में करता है के बारे में बता के किसानों को जानकारी दी। प्रबंधक बाबू लाल ने आर सी एफ के अन्य जैविक उत्पाद जैसे की बायोला जियोला एवम सिटी कंपोस्ट के बारे में जानकारी दी। आयोजित कार्यक्रम में लगभग 75 किसानों ने भाग लिया। सभी प्रगतिशील किसानों के कृषि सम्बन्धित जानकारी दी गई तथा पूछे गए सवालों के बारे में भी उत्तर दिया गया। किसानों को पौध वितरण और कृषि विज्ञान केंद्र में वृक्षारोपण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
Comments