पुलिस अधीक्षक ने मातहतों के साथ की बैठक, दिये आवश्यक निर्देश
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 6 April, 2021 17:42
- 487

प्रतापगढ
06.04.2021
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
पुलिस अधीक्षक ने मातहतों के साथ की बैठक, दिये आवश्यक निर्देश
कल दिनांक 05.04.2021 की रात्रि को पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ आकाश तोमर द्वारा जनपद के समस्त पुलिस अधिकारियों/थाना प्रभारियों के साथ महत्वपूर्ण गोष्ठी की गयी। इस गोष्ठी के दौरान महोदय द्वारा पंचायत चुनाव व अपराध नियन्त्रण के दृष्टिगत निम्नलिखित बिन्दुओं पर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।*
01. अवैध शराब के मामलों से सम्बन्धित अभियुक्तों की गिरफ्तारी व गैंगेस्टर एक्ट की कार्यवाही।
02. पुलिस द्वारा जनता/शिकायतकर्ता से विनम्र व्यवहार करना।
03. मतदान स्थलों का भ्रमण।
04. शस्त्र जमा कराने की प्रभावी कार्यवाही।
05. धारा 107/116 में पाबन्द करने की कार्यवाही।
08. गुण्डा/गैंगेस्टर/एनएसए/जिलाबदर की कार्यवाही।
09. एस0आर0 केस के अभियुक्तों के विरूद्ध कार्यवाही।
10. अवैध शस्त्र फैक्ट्री की बरामदगी।
11. वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी व एनबीडब्ल्यू का तामिला।
12. हिस्ट्रीशीटरों की चेकिंग/निगरानी।
13. होटल/धर्मशाला/लाज/ढाबा आदि की प्रभावी चेकिंग।
14. पूर्व के चुनाव में गड़बड़ी करने वालों को चिन्हित कर प्रभावी कार्यवाही।
15. सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग करने वालों व जुआ खेलने वालों पर प्रभावी कार्यवाही।
16. टापटेन अपराधियों का चिन्हीकरण।
17. जमानत निरस्तीकरण की कार्यवाही।
18. अवैध खनन पर प्रभावी रोक।
19. अवैध शराब के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही।
20. ग्राम चौकीदारों के साथ मीटिंग।
21. कोविड-19 व अपराध नियन्त्रण के दृष्टिगत चालान की कार्यवाही।
22. एन्टी रोमियो टीम द्वारा माॅल/स्टेशन/विद्यालय/बाजार आदि पर विशेष चेकिंग व कार्यवाही।
Comments