मछली पकड़ने गया युवक जाल लगाते समय तालाब में डूबा, गोताखोरो ने आठ घंटे बाद किया शव बरामद

मछली पकड़ने गया युवक जाल लगाते समय तालाब में डूबा, गोताखोरो ने आठ घंटे बाद किया शव बरामद

प्रतापगढ 


28.03.2021


रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी 


मछली पकड़ने गया युवक जाल लगाते समय तालाब में डूबा, गोताखोरों ने आठ घंटे बाद किया  शव बरामद 


 

प्रतापगढ जनपद के बाघराय थाना क्षेत्र के काशीपुर डुबकी निवासी राम सजीवन का पुत्र जितेन्द्र (30) रविवार सुबह करीब पांच बजे मछली पकड़ने के लिए घर से निकला था। गांव के बाहर रैनिया तालाब में वह जाल लगा रहा था, तभी गहरे पानी में गिर गया। गहराई अधिक होने के कारण जितेन्द्र पानी में समाने लगा। इसी बीच गांव के एक युवक ने उसे डूबते देखा तो शोर मचाया। शोर सुनकर परिजन और गांव के लोग दौड़े लेकिन तब तक जितेन्द्र पानी में समा चुका था। तालाब किनारे ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। गांव के युवकों ने नाव से पानी में जाल डालकर उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कुछ पता नहीं लगा। खबर पाकर एसओ अखिलेश कुमार पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रयागराज से गोताखोर बुलाए। गोताखोर अवधेश, जय प्रकाश दुबे, रंजय आदि ने पानी में उसकी तलाश शुरू की। दोपहर में करीब 12:45 बजे उसका शव बरामद किया जा सका। जितेन्द्र का शव देखते ही परिजन चीख पड़े। मां उर्मिला देवी, पत्नी ज्योति, आठ माह की पुत्री गुड़िया, शिवम आदि रो-रोकर बेहाल हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *