लाल गंज के बरिस्ता गाँव में हुए शकील हत्या काण्ड का पुलिस ने किया खुलासा, दो लोग गिरफ्तार

लाल गंज के बरिस्ता गाँव में हुए शकील हत्या काण्ड का पुलिस ने किया खुलासा, दो लोग गिरफ्तार

प्रतापगढ 


04.12.2020


रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी 



लालगंज के बरिस्ता गाँव में हुए शकील हत्याकाण्ड का पुलिस ने किया खुलासा,दो लोग गिरफ्तार 


       

   प्रतापगढ जनपद  में दिनांक 07/08.10.2020 को थानाक्षेत्र लालगंज के बरिस्ता गांव में शकील पुत्र मुमताज नि0 बरिस्ता थाना लालगंज की खेत रखवाली करते समय कुछ व्यक्तियों द्वारा हत्या कर दी गई थी। इस सम्बन्ध में मृतक के भाई की तहरीर पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 691/20 धारा 302, 506 भादवि का अभियोग सौरभ गौड़, रिंकू, आशु उर्फ अजय व शैलेश मिश्रा के विरूद्ध पंजीकृत किया गया था। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़  अनुराग आर्य द्वारा घटना के शीघ्र अनावरण व घटना से सम्बन्धित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सम्बन्धित को कड़े निर्देश दिये गये थे। इसी क्रम में विवेचना के दौरान मिले साक्ष्यों/तथ्यों के आधार पर अभियोग में नामजद आरोपियों की नामजदगी गलत पायी गयी तथा 02 अन्य व्यक्ति 01. गुलजार खान पुत्र जमीलुद्दीन नि0 बरिस्ता थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ़ 02. शोएब खान पुत्र इलियास नि0 बरिस्ता थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ़ का नाम प्रकाश में आया। प्रकाश में आये अभियुक्तों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा था।  इसी क्रम में कल दिनांक 03.12.2020 को प्रभारी निरीक्षक लालगंज  संजय कुमार यादव मय हमराह द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर थानाक्षेत्र लालगंज के बरिस्ता नहर पुलिया के पास से प्रकाश में आये दोनो अभियुक्तों गुलजार व शोएब उपरोक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल 01 कुल्हाड़ी, 01चाकू व मृतक का एक  पावर बैंक, 01 कनेक्टर तथा 01 लेनेवो मोबाइल फोन बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त 01.गुलजार खान पुत्र जमीलुद्दीन नि0 बरिस्ता थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ़।02. शोएब खान पुत्र इलियास नि0 बरिस्ता थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ़। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि मृतक शकील के खेत में हमारे जानवर के चले जाने पर तथा उसके बाग मे ंहम लोगों के आम ताड़ने पर उसके द्वारा हम लोगों को मारा-पीटा गया था व हम लोगों को कई बार मारपीट कर बेज्जत किया था। इन्ही बातों को लेकर हम लोग उससे बदला लेना चाहते थे। दिनांक07/08.10.2020 की रात्रि हम लोगों ने योजना बनाई कि आज जब वह खेत में सो जायेगा तो उसे मार डालेंगे। उसके बाद हम लोग उसके सोने का इन्तजार करने लगे और जब वह सो गया तभी कुल्हाड़ी व चाकू से ताबड़-तोड़ प्रहार कर उसे मार डाला तथा उसके पास से 01 पावर बैंक, 01 कनेक्टर व 01 मोबाइल फोन उठा लाये थे।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *