महिलाएं मंजिल तक पहुंचने के लिए नकारात्मक सोच से बचकर स्वयं में आत्मविश्वास पैदा कर सकारात्मक सोच व रचनात्मक कार्यो से आगे बढ़े: मुख्यमंत्री

महिलाएं मंजिल तक पहुंचने के लिए नकारात्मक सोच से बचकर स्वयं में आत्मविश्वास पैदा कर सकारात्मक सोच व रचनात्मक कार्यो से आगे बढ़े:  मुख्यमंत्री

PRAKASH PRABHAW NEWS

रिपोर्ट-अभिषेक बाजपेयी

महिलाएं मंजिल तक पहुंचने के लिए नकारात्मक सोच से बचकर स्वयं में आत्मविश्वास पैदा कर सकारात्मक सोच व रचनात्मक कार्यो से आगे बढ़े:  मुख्यमंत्री





सरकार ने 2.61 करोड़ शौचालयों का निर्माण व 10 करोड़ से अधिक लोग हुए लाभान्वित: योगी आदित्यनाथ



नारी अपनी शक्ति को पहचान कर अपनी कमियो को करे दूर: डीएम


रायबरेली-फिरोजगांधी डिग्री कालेज के आडिटोरियम हाॅल में आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मिशन शक्ति के अन्तर्गत महिलाओ के सशक्तिकरण के कई कार्यक्रम का आयोजन के तहत उत्तर प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में महिला सशक्ति के सम्बोधन तथा महिलाओं के सम्मान का सजीव प्रसारण को विधायक दल बहादुर कोरी, जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन राम अभिलाष, डीडीओ एस0एन0 चैरसिया, बीएसए आनन्द प्रकाश शर्मा, उप निदेशक सूचना प्रमोद कुमार व मो0 राशिद, जिला प्रोबेशन अधिकारी कमलाकान्त सहित   सैकड़ो के संख्या में आई महिलाओं ने सजीव प्रसारण को देखा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं को सशक्त व सशक्तिकरण के सम्बन्ध में कई महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया तथा अनेक योजनाओं के लाभों से महिलाओं को लाभान्वित किया। मा0 मुख्यमंत्री जी ने प्रदेश के अनेक महिलाओं को उनके कार्याे के लिए सम्मानित किया वही जनपद की थाना अध्यक्ष संतोष कुमारी को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि नकारात्मक ऊर्जा से जहां नुकसान होता है साथ ही दिशा की ओर प्रेरित होता है अतः महिलाए, अधिकारी स्वय सेवी संस्थाओ के जन अपने-अपने क्षेत्रों में नकारात्मक कार्य व सोच से बचे।

सकारात्मक सोच व रचनात्मक कार्यो से देश व समाज का विकास की ओर बढ़कर कार्य करे। समाज में व्यापक जागरूकता की जरूरत है सरकार हर कदम महिलाओं के साथ है व मुद्दे पर सहयोग भी है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के विकास व शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सरकार कई करोड़ की लागत से विभिन्न कालेजों का लोकापर्ण/शिलान्यास किया। नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलम्बन महिलाओं के जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण होने के साथ ही सशक्तिकरण की एक पहचान भी है।  महिलाओं के कल्याण के लिए अनेक महत्वपूर्ण योजनाए चला रखी है जिसको महिलाए जाने और उसका लाभ लेकर आगे बढ़े। नारी शक्ति का पुज है जो कि बहुत कुछ है और वह बहुत कुछ कर सकती है। सरकार द्वारा वर्षो में जो न हो पाया, 4 साल में कर दिखाया। 40 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवासों को निर्माण/स्वीकृत पत्र देने के साथ-साथ मुलभूत सुविधाए भी उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा 2.61 करोड़ शौचालयों का निर्माण, 10 करोड़ से अधिक लोक लाभान्वित किया गया है।

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर फिरोजगांधी डिग्री कालेज के आडिटोरियम हाॅल में विधायक दल बहादुर कोरी ने कहा कि महिलाए स्वयं को जाने और अपनी छिपी हुई ताकत को बाहर निकाल कर रचनात्मक और सकारात्मक कार्य करे। महिलाए को आर्थिक रूप से सशक्त पढ़ा-लिखा होने से उसको आजादी व स्वावलम्बन अपने आप प्राप्त हो जायेगा। महिलाओं को शक्त व अपने अधिकारों के प्रति लाभ लेने से उसे कोई नही रोक सकता है। महिलाए स्वयं पढ़े व अपने बच्चियों व बच्चों को पढाये तथा बेटियों पर विशेष ध्यान देकर पढ़ाये और आगे बढ़ाये। बेटिया आगे चलकर दो परिवारों को जोड़कर सशक्त कर अपना नाम रोशन कर अपना परचम फैला रही है। सरकार ने महिलाओं के विकास के लिए अनेक योजनाए व कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे जिन्हें जाने व लाभान्वित होकर आगे बढ़े।

विधायक दल बहादुर कोरी, जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव व पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार, डीडीओ एस0एन0 चैरसिया ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को जागरूकता आयोजित कार्यक्रम में विकास खण्ड अमावा की ग्राम बैरमपुर सिधौना की रूकमणी देवी जैविक विधि से खाद्यान्न उत्पादन व हरचन्दपुर ग्राम व विकास खण्ड की ब्रम्हकुमारी को सब्जी उत्पादन हेतु प्रगतिशील किसान सहित जनपद की अन्तर्राष्ट्रीय ग्रेफलिंग खिलाड़ी गोल्ड मेडिलिस्ट सबा बुतूल आब्दी, समस्त महिला एसडीएम, बीडीओ, शिक्षिकाओं व मिशन शक्ति योजनान्तर्गत जनपद के विभिन्न अधिकरियों के पदों पर एक दिन नामित महिला अधिकारियों के साथ छात्र-छात्राओं को उनके कार्यो के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जिसमें महिला शिक्षा और सुरक्षा, महिलाओं के उत्तम स्वास्थ्य आदि से सम्बन्धित विचार रखे गए।

जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव व पुलिस अधीक्षक ने सम्बोधित करते हुए ने कहा कि महिलाएं स्वयं में पूरी तरह से सक्षम हैं उनको मंजिल तक पहुंचने के लिए उन्हें स्वयं में आत्मविश्वास व हिम्मत पैदा कर सकारात्मक पहल करनी होगी। उन्होने कहा कि ईश्वर ने महिलाओ को पुरूषो से अधिक गुण दिए है। इसलिए स्त्री कहीं पुरूषो से आगे है वह अपने साथ अपने परिवार को भी चलाती है। नारी अपनी शक्ति को पहचाने तथा अपनी कमियो को दूर करे। दृढ़ संकल्प मजबूत इरादा हौसले बुलन्द कर हर कार्य को आसानी से किया जा सकता है। प्रदेश, देश व विश्व मे आज महिलाएं विविध क्षेत्रो मे मुकाम हासिल कर रही है। महिला शक्ति को चाहिए वे आगे बढ़ने का संकल्प ले सारा जहां उनके साथ है। बेटियों, बहनो को चाहिए कि वे अपने को संवारे कैरियर को पंख दे। महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। समय-समय पर चिकित्सकों द्वारा हीमोग्लोबिन आदि चेक कराकर स्वास्थ्य सम्बन्धी लाभ लेती रहें।

एक बेटी के शिक्षित व सशक्त होने से पूरा घर परिवार शिक्षित व शसक्त होगा। महिलाओ की शिक्षा और सुरक्षा की मुहिम पर प्रदेश सरकार द्वारा जो कार्य किए जा रहा है उसके सार्थक परिणाम देखने को मिल रहे हैं। महिलाएं अपने मुकाम को छू रही हैं।  महिला समाज का आधा हिस्सा है। संस्कृति विरासत को झांक कर देखे तो नारी शक्ति, मातृत्व शक्ति के रूप मे हमेशा जलवा बरकरार रहा है। महिलाआंे को सफलता पाने व आगे बढ़ने के लिए हर संभव प्रयास करने चाहिए। महिला पुरूष का समान अस्तित्व है समान अधिकार है। इसलिए हौसले हिम्मत के साथ आगे बढ़ते रहना चाहिए। 1090 वूमेन पाॅवर लाइन सहित महिला सुरक्षा से जुडे़ कानूनी पहलुओं से विस्तार से अवगत कराया।
इस मौके पर डीडीओं एस0के0 चैरसिया ने भी महिलाओं को सशक्तिकरण के लिए अपने विचार भी व्यक्त किये सूचना विभाग के मो0 राशिद, शेफाली, पूजा, सुषमा, वीरेन्द्र, प्रशान्त सहित बड़ी संख्या में महिलाए उपस्थित रही। सूचना विभाग की एलईडी वैन के माध्यम से महिला सशक्तिकरण पर मा0 मुख्यमंत्री जी योगी आदित्यानाथ जी का सम्बोधन का सजीव प्रसारण आमनजन द्वारा भी देखा गया।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *