मिशन शक्ति अभियान के दौरान महिलाओं व किशोरिया किया जा रहा है जागरूक

मिशन शक्ति अभियान के दौरान महिलाओं व किशोरिया किया जा रहा है जागरूक

PRAKASH PRABHAW NEWS

REPORT-ABHISHEK BAJPAI



मिशन शक्ति अभियान के दौरान महिलाओं व किशोरिया किया जा रहा है जागरूक






चुप्पी तोड़ों खुल के बोलो, प्रदेश का सम्मान तभी बढेगा जब हर नारी को सम्मान मिलेगा

रायबरेली-विकास खण्ड हरचन्दपुर के गंगागंज कस्बा के बाल विद्या मन्दिर इण्टर कालेज मे मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस, महिला कल्याण तथा शिक्षा विभाग ने महिलाओं के सुरक्षा सम्मान एवं सशक्तिकरण हेतु संयुक्त रूप से कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें एस0ओ0 महिला थाना, एस0ओ0 हरचन्दपुर, जिला प्रोबेशन अधिकारी आदि द्वारा प्रतिभाग किया गया। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने सरकार द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान मिशन शक्ति के उद्देश्यो सिद्वान्तो तथा जनपद में उसके क्रियान्यवन की रूपरेखा प्रस्तुत किया। उन्होने ’’चुप्पी तोड़ों खुल के बोलो’’’ प्रदेश का सम्मान तभी बढेगा जब हर नारी को सम्मान मिलेगा’ की जरूरत को रेखांकित किया।

बाल संरक्षण अधिकारी ने वहां उपस्थित अभिभावकों को प्रेरित करने हेतु कहा की ’बच्चे हमारे राष्ट्र का गौरव है उनका सुरक्षा एवं संरक्षण करना हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है।’ समाज में महिलाओं एवं बच्चियों के प्रति हो रही अत्याचार को रोकथाम कैसे किया जाये आदि बिन्दुओं पर चर्चा की गयी तथा बाल विवाह अधिनियम-2006, एक्ट के अन्तर्गत विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी।

इसी प्रकार मिशन शक्ति अभियान के तहत विकासखण्ड शिवगढ के ग्रामसभा पिपरी पर उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें खण्ड विकास अधिकारी, थानाध्यक्ष, ग्राम प्रधान आंगनवाडी कार्यकत्री, सुपरवाइजरर्स सी0डी0पी0ओ0ं तथा अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थिति रहे। उपजिलाधिकारी ने बाल विवाह से होने वाले सामाजिक, आर्थिक तथा स्वास्थ्यगत समस्याओं की विस्तार से चर्चा की तथा इसको रोकने के कानूनी एवं सामाजिक साधनो का भी उल्लेख किया।

सरकार द्वारा बाल कल्याण समितियों के माध्यम से बाल विवाह जैसे कुरीति पर किये जा रहे प्रयासों की भी जानकारी दी। इसके अलावा गोष्ठी में महिलाओं की सुरक्षा सम्मान एवं सशक्तिकरण हेतु सरकार की योजना कार्यक्रम तथा सामाजिक कानूनो के बारे मे जानकारी दी गयी जैसे घरेलू हिंसा 2005, बाल विवाह अधिनियम 2006 किशोर न्याय अधिनियम 2015 आदि विषयों पर चर्चा हुई।
उद्योग विभाग ने मिशन शक्ति अभियान के तहत औद्योगिक क्षेत्र अमांवा, रायबरेली में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया तथा विभाग द्वारा महिलाओं को दी जा रही वरीयता की चर्चा की तथा महिलाओं को उसका लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया। समस्त विकासखण्ड के गांव में आंगनवाडी कार्यकत्रियों द्वारा घर-घर जाकर मिशन शक्ति के उद्देश्य तथा सरकार द्वारा चलायी जा रही महिला एवं बाल विकास सम्बन्धी लाभप्रद योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया एवं पम्पलेट बांटे साथ ही महिला शक्ति केन्द्र, बाल संरक्षण ईकाई ने जनपद के कई स्थानो पर मिशन शक्ति अभियान को आगे बढाने के लिये कार्यक्रम किये जा रहे है।

पुलिस विभाग की आपरेशन शक्ति टीम द्वारा महिलाओं को छेंडछाड़ तथा किसी भी प्रकार के उत्तपीड़न का डटकर मुकाबला करने की सीख दी गयी। मीना मंच के द्वारा बच्चियों तथा महिलाओं की सुरक्षा सम्मान एवं सशक्तिकरण में लाभप्रद योजना कार्यक्रम तथा सहायक महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नं0 जैसे महिलाओं की सुरक्षा हेतु 1090, 181, एवं बच्चों की सुरक्षा हेतु 1098 के बारे में जानकारी दी गयी। विकासखण्ड शिवगढ के ग्रामसभा पिपरी में बच्चियों तथा महिलाओं की सुरक्षा सम्मान एवं सशक्तिकरण में लाभप्रद योजना कार्यक्रम तथा सहायक महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नं0 जैसे महिलाओं की सुरक्षा हेतु 1090, 181, एवं बच्चों की सुरक्षा हेतु 1098 के बारे में जानकारी दी गयी। 

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *