राष्ट्रीय लोक अदालत में 2552 वादों का हुआ निस्तारण
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 12 December, 2020 18:39
- 463

प्रतापगढ
12.12.2020
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
राष्ट्रीय लोक अदालत में 2552 वादों का हुआ निस्तारण
जनपद न्यायालय प्रांगण में आज राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष/जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनिल कुमार झा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। जनपद न्यायाधीश ने दीवानी न्यायालय परिसर स्थित सभागार में माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन किया गया। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 2552 वादों का निस्तारण किया गया। जिनमें 666 फौजदारी वाद, 50 विद्युत वाद, 03 मोटर दुर्घटना वाद, 09 वैवाहिक वाद, 29 सिविल वाद, 755 बैंक ऋण एवं 05 बीएसएनएल वाद, प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा 1035 वाद का निस्तारण किया गया। फौजदारी वादों में 330445 रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया, मोटर दुर्घटना क्षतिपूर्ति वादों में रूपये 2430000 का प्रतिकर दिलाया गया, उत्तराधिकार वादों में 13611133.54 रूपये का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किया गया। बैंक वादों में 53713972.01 रूपये का समझौता पत्र जारी हुआ। इस लोक अदालत में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पराविधिक स्यवं सेवकों, पैनल अधिवक्तागण, कर्मचारीगण व बैंकों का सहयोग सराहनीय रहा। कार्यक्रम का संयोजन आकांक्षा मिश्रा सिविल जज सी0डि0/प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया।
Comments