81 किलो 105 ग्राम अवैध गाँजा व 01 चार पहिया वाहन के साथ 03 अभियुक्त गिरफ्तार
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 1 August, 2022 11:16
- 747

प्रतापगढ़
30.07.2022
रिपोर्ट-- मो.हसनैन हाशमी
81 किलो 105 ग्राम अवैध गांजा व 01 चार पहिया वाहन के साथ 03 अभियुक्त गिरफ्तार
प्रतापगढ। दिनांक 30.07.2022 को थानाध्यक्ष दिलीपपुर धर्मेन्द्र सिंह मय टीम व स्वॉट प्रभारी मय टीम द्वारा संयुक्त रुप से देखभाल क्षेत्र / चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के पिपरी मोड़, बहदग्राम पिपरी के पास से 03 व्यक्तियों को 81 किलो 105 ग्राम अवैध गांजा व 01 सफेद स्कार्पियो चार पहिया गाड़ी के साथ गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में थाना दिलीपपुर में मु0अ0सं0 02/2022 धारा 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-1- विनोद कुमार यादव पुत्र स्व0 अर्जुन प्रसाद यादव निवासी सिंघावल थाना सिंगरामऊ जनपद जौनपुर,2-दुर्गेश पाण्डेय पुत्र स्व0 रामकरन पाण्डेय निवासी धौरहरा थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़,3-सुनील कुमार पटेल उर्फ मिथुन पुत्र ओमप्रकाश निवासी संसारपुर थाना कोतवाली नगर जनपद प्रतापगढ़ ।बरामदगी-1-81 किलो 105 ग्राम अवैध गांजा ।2- स्कार्पियो चार पहिया गाड़ी(सफेद) गाड़ी नं0- यूपी70डीएच 5000।पुलिस टीम- थानाध्यक्ष दिलीपपुर धर्मेन्द्र सिंह मय टीम व स्वॉट प्रभारी मय टीम जनपद प्रतापगढ़ ।
Comments