अवैध पिस्टल- कारतूस के साथ 02 शातिर लुटेरे गिरफ्तार, लूट का माल बरामद

अवैध पिस्टल- कारतूस के साथ 02 शातिर लुटेरे गिरफ्तार, लूट का माल बरामद

प्रतापगढ 




09.05.2022 




रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी




अवैध पिस्टल-कारतूस के साथ 02 शातिर लुटेरे गिरफ्तार,लूट का माल बरामद 





 प्रतापगढ। दिनांक 16.04.2022 को दिन में लगभग समय 10ः50 बजे थानाक्षेत्र जेठवारा के मैनाथी कुंवर, चन्द्रवती डीग्री कालेज के पास मोड़ पर (एक व्यक्ति जो सोने, चांदी और आर्टिफीशियल गहने का व्यापार साइकिल से फेरी करके करता था) से 01 बाइक सवार 03 व्यक्तियों द्वारा उसका गहनो से भरा झोला लूट लिया गया था व इसका विरोध करने पर उक्त लूटेरों द्वारा उस व्यक्ति के पैर में गोली मार दी गयी थी। इस संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना जेठवारा में मु0अ0सं0 88/2022 धारा 392, 307 भादंवि का अभियोग पंजीकृत किया गया था।पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़  सतपाल अंतिल द्वारा उक्त घटना के शीघ्र अनावरण व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सम्बन्धित को कड़े निर्देश दिये गये थे। उक्त निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी  रोहित मिश्र के निकट पर्वेक्षण में थाना जेठवारा पुलिस द्वारा साक्ष्य संकलन/सुरागरसी-पतारसी व सम्भावित स्थानों पर चेकिंग/तलाशी/दबिश दी जा रही थी। इसी क्रम में कल दिनांक 08.05.2022 की रात्रि को थाना जेठवारा के उ0नि0 शेष नाथ यादव मय हमराह द्वारा मुखबीर खास की सूचना पर थानाक्षेत्र जेठवारा के भैया की सराय मोड़ पर से उक्त अभियोग 88/2022 से सम्बन्धित 02 अभियुक्तों, 01. सचिन यादव पुत्र प्यारे लाल यादव व 02. सूरज यादव पुत्र देवी प्रसाद को एक मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 01 अवैध पिस्टल .32 बोर व 01  जिन्दा कारतूस .32 बोर, लूट की 07 जोड़ी पायल सफेद धातु की, 04 जोड़ी बिछिया सफेद धातु की व 04 अंगूठी सफेद धातु की बरामद किया गया।गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-01. सचिन यादव पुत्र प्यारे लाल यादव नि0 सराय आनादेव भैया की सराय थाना जेठवारा जनपद प्रतापगढ़। 02. सूरज यादव पुत्र देवी प्रसाद नि0 भुवन का पुरवा कांछा थाना जेठवारा जनपद प्रतापगढ़।बरामदगी-01. 01 अवैध पिस्टल .32 बोर व 01 जिन्दा कारतूस .32 बोर। 02. लूट के 07 जोड़ी पायल सफेद धातु की, 04 जोड़ी बिछिया सफेद धातु की व 04 अंगूठी सफेद धातु।पूछताछ का विवरण- गिरफ्तार अभियुक्तों ने पुलिस द्वारा पूछताछ में बताया कि हमारे पास से जो गहने बरामद हुए हैं, वे लूट के है। उसे हम दोनों व हमारे एक साथी ने कुछ दिन पहले मैनाथी कुंवर, चन्द्रवती डीग्री कालेज (थानाक्षेत्र जेठवारा) के पास मोड़ पर एक सोनार जो कि साइकिल से जा रहा था, उसका झोला हम तीनों ने लूट लिया था तथा उसके विरोध करने पर उसके पैर में गोली मार दी थी (इस सम्बन्ध में थाना जेठवारा पर मु0अ0सं0 88/2022 धारा 392, 307 भादंवि का अभियोग पंजीकृत है)। लूट का सारा माल हमारे तीसरे साथी के पास रखा हुआ है, आज हम लोग उस माल में से कुछ सामान बेचने के उद्देश्य से सोनार को दिखाने जा रहे थे कि आप लोगों ने पकड़ लिया।पुलिस टीम-0नि0 शेषनाथ सिंह यादव,  उ0नि0 रविन्द्र कुमार यादव, आरक्षी दिनेश यादव,  आरक्षी अनुराग शुक्ल व आरक्षी जगजीत सिंह यादव थाना जेठवारा जनपद प्रतागपढ़।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *