विपक्ष हताश में किसानों को कर रहा है गुमराह--भाजपा
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 13 December, 2020 18:21
- 449

प्रतापगढ
13.12.2020
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
विपक्ष हताशा में किसानों को कर रहा है गुमराह - भाजपा
भाजपा किसान मोर्चा की रविवार को लक्ष्मणपुर में बैठक संपन्न हुई। बैठक में किसान बिल को कृषकों के हित में करार देते हुए विपक्षी दलों के द्वारा बिल को लेकर भ्रम फैलाए जाने की आलोचना की गई। बैठक को सम्बोधित करते हुए किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष बाबा अमरनाथ शर्मा ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार ने किसानों के हित में कानून लाकर आय दो गुनी किए जाने का बड़ा कदम उठाया है। उन्होने कहा कि विपक्ष हताशा में किसान बिल को लेकर भ्रम फैला रहा है। जिलाध्यक्ष ने पिछली सरकारों द्वारा किसानों के उत्पीड़न तथा उनके हक के साथ खिलवाड़ का आरोप भी लगाया। संचालन मुरलीधर उपाध्याय ने किया। इस मौके पर अशोक शुक्ला, अमृतलाल सरोज, सुरेश शुक्ल, जयप्रकाश शुक्ल, सोमेंद्र गिरी, मनोज दुबे, शशांक चतुर्वेदी, अंकुर तिवारी आदि रहे।
Comments