लकुरी में विशाल कवि सम्मेलन एवं पुस्तक विमोचन समारोह हर्षोल्लासपूर्वक संपन्न

लकुरी में विशाल कवि सम्मेलन एवं पुस्तक विमोचन समारोह हर्षोल्लासपूर्वक संपन्न

प्रतापगढ 




14.04.2022




रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी




लकुरी में विशाल कवि सम्मेलन एवं पुस्तक विमोचन समारोह हर्षोल्लासपूर्वक संपन्न



प्रतापगढ़।प्रतापगढ जनपद की लालगंज तहसील क्षेत्रांतर्गत ग्राम लकुरी (भटनी) में साहित्यिक संस्था स्वतंत्र कवि मंडल सांगीपुर के तत्वावधान में विशाल कवि सम्मेलन एवं पुस्तक विमोचन समारोह हर्षोल्लासपूर्वक संपन्न हो गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल के अध्यक्ष अर्जुन सिंह एवं संचालन महामंत्री डॉ अजित शुक्ल ने किया।

      कार्यक्रम के आयोजक सुरेश अकेला ने उपस्थित समस्त साहित्यकारों व क्षेत्र के कोने-कोने से आए हुए प्रबुद्ध श्रोताओं का हार्दिक स्वागत किया। मां सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजन अर्चन के साथ शुरू हुए कार्यक्रम में श्वेता, नंदन, शबनम आदि बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।

     उपस्थित कवियों ने सुरेश अकेला जी की कृति "स्वतंत्र काव्य कलश"का करतल ध्वनि के साथ विवेचन किया।

     रचनाकार सुरेश अकेला की कृति स्वतंत्र काव्य कलश पर विचार प्रस्तुत करते हुए आचार्य शेख मुंशी रजा अनीश देहाती ने कहा कि अकेला जी ने अपनी रचनाओं के माध्यम से समाज की पीड़ा और दर्द को उजागर करने का प्रयास किया है।वरिष्ठ रचनाकार डॉ के एन सिंह ने कहा कि यह पुस्तक समाज को आईना दिखाने में मील का पत्थर साबित होगी।अध्यक्षता कर रहे अर्जुन सिंह ने कहा कि स्वतंत्र कवि मंडल में साहित्यकारों द्वारा रचनाओं के संग्रह की पुस्तकें लिखने का क्रम आगे बढ़ रहा है, यह मंडल के भविष्य के लिए शुभ संकेत है।

     इस अवसर पर काव्य पाठ करने वालों में अर्जुन सिंह, आचार्य अनीश देहाती, बाबूलाल सरल, डॉ के एन सिंह, डॉ अशोक अग्रहरि, अब्दुल मजीद रहबर, अशोक विमल, सदाशिव यादव बेगाना, रामकुमार सिंह पागल, अरविंद सत्यार्थी, डॉ अजित शुक्ल, राजेश यादव, अनिल कुमार मिश्र मंजर,चंद्रशेखर मित्र,राम लखन यादव आशीष, सत्येंद्र सिंह सौम्य, श्रीमती आशालता यादव,सुरेश अकेला आदि प्रमुख रहे। इस अवसर पर आयोजन समिति ने समस्त साहित्यकारों को सम्मानित भी किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में राकेश चतुर्वेदी, मुन्ना पटेल, अशोक सिंह, ओम प्रकाश यादव, श्याम मौर्य, शिव बहादुर यादव, छेदी लाल पटेल, अ जय प्रताप सिंह, दीपक कुमार आदि का विशेष सहयोग रहा।अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।समारोह की सफलता पर वरिष्ठ अधिवक्ता एवं कविकुल अध्यक्ष परशुराम उपाध्याय सुमन ने हार्दिक प्रसन्नता प्रकट करते हुए आयोजक सुरेश अकेला सहित समस्त साहित्यकारों व प्रबुद्ध श्रोताओं को बधाई दी है।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *