मिशन शक्ति अभियान के तहत ग्राम सभाओं एवं धार्मिक स्थलों पर महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक

मिशन शक्ति अभियान के तहत ग्राम सभाओं एवं धार्मिक स्थलों पर महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक

प्रतापगढ



20.10.2020



रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी



मिशन शक्ति अभियान के तहत ग्रामसभाओं एवं धार्मिक स्थलों पर महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक



महिलाओं तथा बालिकाओं की सुरक्षा एवं स्वावलम्बन हेतु मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज बाल विकास परियोजना अधिकारियों एवं उनके कर्मचारियों, महिला शक्ति केन्द्र, जिला बाल संरक्षण इकाई एवं 1098 चाइल्ड के कर्मचारियों द्वारा अलग-अलग ग्रामसभाओं एवं धार्मिक स्थलों पर जाकर महिलाओं एवं बालिकाओं को महिलाओं तथा बच्चों की हिंसा से रोकथाम पास्को कानून लैंगिक समानता, घरेलू हिंसा तथा दहेज से पीड़ित महिलाओं के प्रति होने वाली हिंसा से बचाव सहायता पुर्नवास हेतु जागरूक किया गया। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं योजना के अन्तर्गत कन्या भू्रण हत्या रोकने हेतु पीसीपीएनडीटी कानून के अन्तर्गत महिलाओं के प्रति होने वाली हिंसा से बचाव, सहायता, बाल विवाह रोकथाम, कोविड-19 के रोकथाम के प्रति जागरूक किया गया। मिशन का उद्देश्य महिलाओं तथा बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु बालिकाओं को स्वावलम्बी बनाना, उन्हें सुरक्षित परिवेश की अनुभूति कराना, जन जागरूकता पैदा करना, आत्म सुरक्षा की कला विकसित करने हेतु महिलाओं तथा बच्चों को प्रशिक्षित करना तथा उनके प्रति हिंसा/अपराध करने वाले की पहचान उजागर करना होगा। यह अभियान 25 अक्टूबर तक संचालित किया जायेगा।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *