विज्ञान फाउंडेशन एवं एक्शन एड के द्वारा मजदूर जागरूकता अभियान।
- Posted By: Alopi Shankar
- राज्य
- Updated: 1 December, 2020 19:47
- 993

प्रकाश प्रभाव न्यूज़ प्रयागराज
रिपोर्टर - धीरज शर्मा
विज्ञान फाउंडेशन एवं एक्शन एड के द्वारा मजदूर जागरूकता अभियान।
प्रयागराज। जिले के लेबर अड्डों पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए अरुण शर्मा ने बताया कि यह कार्यक्रम दिनांक २६ नवंबर से ५ दिसम्बर तक चलाया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य निर्माण श्रमिकों को उनके अधिकारों के लिए प्रेरित करना है। निर्माण श्रमिकों के लिए उत्तर प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण कर्म कार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ शत् प्रतिशत मजदूर भाई बहनों तक पहुंचाने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है तथा बोर्ड द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी जा रही है। आगे भी मजदूर भाई बहनों से जरूरी आधार कार्ड, बैंक पासबुक, फोटो उपलब्ध कराने का समय निर्धारित करने पर कैम्प लगाकर रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। इलाहाबाद जिले में शहर के १०लेबर अड्डों एवं टाऊन एरिया के लेबर अड्डे पर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इलाहाबाद जिले की टीम में अनुराधा जी, सुबोध यादव, रवि कुमार, शालिनी केसरवानी तथा यामिनी सिंह प्रमुख रूप से बधाई एवं सराहनीय कार्य से जुड़े हुए हैं। अरूण शर्मा ने विज्ञान फाउंडेशन एवं एक्शन एड तथा सभी प्रदेश के जिलों से जुड़े हुए साथियों को बधाई देते हुए नेक काम करने के लिए आभार व्यक्त किया साथ ही साथ दिहाड़ी मजदूर संगठन के साथियों के सहयोग के लिए साथियों का भी आभार जताया।
Comments