विधायक अमरीश पुष्कर ने 2022 मे समाजवादी सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ताओं किया जागरूक

ppn news
विधायक अमरीश पुष्कर ने 2022 मे समाजवादी सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ताओं किया जागरूक
मोहनलालगंज
शशांक मिश्रा
मोहनलालगंज लखनऊ । बाइस में बाइसिकिल के लिए गांव गांव तैयारी में जुट जाएं सभी कार्यकर्ता , ये विचार जमालपुर में आयोजित कार्यकर्ता बैठक को सम्बोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक अम्ब्री श सिंह पुष्कर ने व्यक्त किया ।
समाजवादी सम्पर्क अभियान के अंतर्गत क्षेत्र के करौरा सेक्टर के ग्राम जमाल पुर में कार्यकर्ता बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक अम्ब्री श सिंह पुष्कर ने सम्बोधित करते हुए कहा कि 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए बाईस में बाइसिकिल अभियान को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता पदाधिकारी गांव गांव तैयारी में जुट जाएं, तभी क्षेत्र व प्रदेश का विकास होगा।
बैठक में जिला सचिव रमेश राही, सेक्टर प्रभारी मो हनीफ, प्रमोद कश्यप, सेक्टर प्रभारी हरदोईया अजेंद्र यादव अपने विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम का आयोजन बूथ प्रभारी दिनेश कश्यप ने किया। बैठक में पूर्व प्रधान हरिश्चन्द्र वर्मा,आशीष मिश्रा,हरीशंकर रावत सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे।
Comments