जनपद में सत्तापक्ष के छः विधायक, एक कैबिनेट, दो राज्य मंत्री फिरभी बाईपास अधूरा: तिवारी

जनपद में सत्तापक्ष के छः विधायक, एक कैबिनेट, दो राज्य मंत्री फिरभी बाईपास अधूरा: तिवारी
पी पी एन न्यूज
(कमलेन्द्र सिंह)
बिंदकी/फतेहपुर
बिंदकी में अधूरे बाईपास को बनवाने के लिए आदर्श व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष मुनेंद्र कुमार तिवारी ने अपने दर्जनों पदाधिकारियों के साथ नायब तहसीलदार को एक सूत्रीय ज्ञापन सौंपा, जिसमें नायब तहसीलदार ने उनकी मांगों को उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।
बुधवार को सुबह 11 बजे आदर्श व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष अपने एक दर्जन से अधिक पदाधिकारियों के साथ, जो विगत 9 वर्षों से उपेच्छा का शिकार बने अधूरे बाईपास निर्माण कार्य के लिए नायब तहसीलदार सिद्धांत कुमार को एक सूत्रीय ज्ञापन सौंपा जिसमें कहा गया कि कस्बा बिंदकी एवम् आसपास क्षेत्र के निवासीगण छोटे- मोटे- मंझोले-बड़े व्यापार करके जीवकोपार्जन करते हैं। कहा गया कि कस्बा जिले की प्रमुख व्यावसायिक नगरी है, जहां बड़े - बड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठान होने के कारण जनपद एवम् गैर जनपद के व्यापारियों, किसानों और खरीददारों की बड़ी संख्या में प्रतिदिन आवागमन रहता है। इतना ही नहीं बांदा सागर मुख्य मार्ग पर नगर के स्थित होने के कारण भारी व छोटे वाहनों की भी बड़ी संख्या में चौबीसों घंटे आवाजाही बनी रहती है जिसके कारण नगर जाम व दुर्घटनाओं से आम नागरिक, व्यापारी, अधिकारी, कर्मचारी, राजनेता आदि सभी को काफी परेशानियों से जूझना पड़ता है और व्यापारिक गतिविधियों को बुरी तरह से प्रभावित कर दिया है।
कहा कि सन 2011 में प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी की सरकार थी जिसमें थोड़ा बाईपास बनना रह गया था, इसके बाद सरकार के जाने बाद प्रदेश में पूरे 5 वर्ष समाजवादी पार्टी की सरकार रही जिसमें मात्र खानापूर्ति ही होती रही किन्तु वर्तमान में देश- प्रदेश व जिले में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है जिसमें जनपद में लगातार पार्टी से दो बार निरंजन ज्योति को सांसद व केंद्रीय राज्य मंत्री बनाया गया और जनपद के सभी छः विधानसभाओं में सत्तापक्ष से विधायक व दो - दो राज्यमंत्री होने के बावजूद अधूरे पड़े बाईपास के निर्माण व जाम से निजात नहीं मिल पाया है।
अध्यक्ष ने कहा कि सभी व्यापारियों को आशा थी कि समूचा जनपद सत्तापक्ष से लबालब है तो निश्चित तौर से शेष दो सौ मीटर का अधूरा बाईपास बन सकेगा व राहगीरों को जाम से छुटकारा मिल सकेगा। इस मामले में नायब तहसीलदार ने ज्ञापन लेने के उपरांत कहा कि एक बार वो स्वयं दो घंटे तक जाम के झाम में फंस चुके हैं।
उनके इस वाक्य से अंदाजा लगाया जा सकता है कि जो ज्ञापन दिया गया है वो भी किसी कचरे के डिब्बे में ही होगा। हलाकि उन्होंने कहा कि उनकी इस मांग को उच्चाधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा। इस अवसर पर व्यापार मंडल के महामंत्री निरंजन श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष राजीव गुप्ता, संरक्षक डॉक्टर हरिहर दत्त तिवारी, सत्येंद्र दीक्षित अमित कुमार, प्रतिभा देवी, हुसैन जैदी, सैमवेल जैकब, रामप्रकाश परिहार, सुनील तिवारी एडवोकेट, सुरेश सिंह चौहान, सुरेंद्र गुप्ता, भानु गुप्ता, अशोक सोनकर, ममता सिंह, राधा निषाद, शिवम विश्वकर्मा, पप्पू सिंह, अन्नू बेग सहित कई लोग उपस्थित रहे।
Comments