बसंत पंचमी पर विशेष
- Posted By: Alopi Shankar
- राज्य
- Updated: 16 February, 2021 19:33
- 948

प्रकाश प्रभाव न्यूज़ प्रयागराज
संग्रहकर्ता - सुरेश चंद्र मिश्रा "पत्रकार"
।।बसंत पंचमी पर विशेष।।
आज भगवती भास्वती वीणा पाणि पद्मासना श्वेत हंस वाहिनी वाग्देवी भारती विद्या बुद्धि स्वामिनी भुवनेश्वरी सर्वैश्वरी अखिलेश्वरी जगदीश्वरी राज राजेश्वरी देवी सरस्वती की पावन जयंती है।अखिल भुवन की वांणी रूप मे सबके मुखमंडल और बुद्धि मे विराजमान मां शारदा के श्री चरणों में कोटि कोटि वंदन तथा शब्द ब्रह्म की आराधना को अपनी जीविका मान सम्मान साधना उपासना और क्रिया कलाप का आधर बनाने बनाने वाले समस्त कथावाचक मित्रों संत महात्माओं गायकों कलाकारो वाद्य यंत्रों के माध्यम से जगदंबा की सेवा मे संलग्न संगीत कारों और लेखक रचना कार बंधुओं को इस पावन महोत्सव पर बहुत बहुत शुभकामनाएं तथा आज ही के दिन प्रकट होने वाले पुष्प धन्वा कामदेव व रति देवी के पावन प्राकट्योत्सव की भी अनंत अनंत शुभकामनाएं। श्रृष्टि निर्माण के प्रारंभ काल मे आज ही के दिन भगवान ब्रह्मा के मुख मंडल से देवी सरस्वती और स्वांसों से रति देवी और कामदेव का प्राकट्य हुआ। इसी के परिणाम स्वरूप श्रृष्टि संचालन संभव हो सका लोगों में रस निष्पति संभव हुई संसार चक्र आगे बढा इसी दिन विद्या विवेक स्वर संगीत की देवी का जन्म हुआ और संसार साहित्य संगीत से संपन्न हुआ अस्तु सरस्वती कामदेव रति देवी और अरुंधती देवी जो कि ब्रह्मा से ही प्रकट होकर वशिष्ट की भार्या बनी इन चारों की पावन जयंती पर सादर नमन वंदन अभिनंदन।
।। जै जानकी जीवन।।
Comments