नरसिंहपुर मोड़ पर लूट के प्रयास की घटना से संबंधित 01 और अभियुक्त गिरफ्तार, तमंचा कारतूस व मोटरसाइकिल बरामद
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 27 May, 2022 21:54
- 657

प्रतापगढ़
26.05.2022
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
नरसिंहपुर मोड़ पर लूट के प्रयास की घटना से संबंधित 01 और अभियुक्त गिरफ्तार,तमंचा कारतूस व मोटर साइकिल बरामद
प्रतापगढ जनपद के थाना हथिगवां से उ0नि0 श्री ज्ञानेन्द्र कुमार मय हमराह द्वारा देखभाल क्षेत्र / चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर थाना हथिगवां के मु0अ0सं0 97/2022 धारा 393, 307 भादवि में वांछित अभियुक्त अमरेश कुमार सरोज पुत्र रामसूचित सरोज निवासी अहिबरन थाना हथिगवां जनपद प्रतापगढ़ को थाना क्षेत्र के जहानाबाद ओवरब्रीज के पास से 01 मोटर साइकिल (उक्त अभियोग से सम्बन्धित घटना में प्रयुक्त ) व 01 अवैध तमंचा 315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त बरामदगी के संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 102/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।नोट - उक्त मु0अ0सं0 97/22 से सम्बन्धित 02 अभियुक्त पूर्व में गिरफ्तार किये जा चुके हैं।गिरफ्तार अभियुक्त का नाम -अमरेश कुमार सरोज पुत्र रामसूचित सरोज निवासी अहिबरन थाना हथिगवां जनपद प्रतापगढ़।बरामदगी -1- 01 मोटर साइकिल हीरो स्पेलेण्डर नम्बर यूपी 70 ईके 7533 ( मु0अ0सं0 97/2022 धारा 393, 307 भादवि उपरोक्त से सम्बन्धित घटना में प्रयुक्त)2- 01 अवैध तमंचा 315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर।पुलिस टीम-उ0नि0 ज्ञानेन्द्र कुमार मय हमराह थाना हथिगवां जनपद प्रतापगढ़ ।
Comments