भोजपुरी गायक अमित यादव का भक्ति गीत हुआ रिलीज, युवाओं में उत्साह
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 28 September, 2022 22:45
- 752

प्रतापगढ
28.09.2022
रिपोर्ट-- मो.हसनैन हाशमी
भोजपुरी गायक अमित यादव का भक्ति गीत हुआ रिलीज,युवाओं में उत्साह
प्रतापगढ़।प्रतापगढ जनपद के कुण्डा क्षेत्र के भोजपुरी लोकगीत एवं भजन गायक अमित यादव का 2022 का नवरात्रि के शुभ अवसर पर धमाकेदार भक्ति देवी गीत रिलीज किया गया।बिहार बाजार के चौहान मार्केट में वार्तालाप के दौरान भोजपुरी गायक एवं अभिनेता अमित यादव ने उक्त बात बताई।2022 का धमाकेदार देवी गीत के बोल है,"चारों ओर गूंजे जयकारा, लगी पंडाल बड़ा प्यारा, नवमी में नव दिन होई पूजाई खुश हो जाए माई रे,आज राती के माई के दुआरा डीजे बजा के नाचल जाए रे" जिसको आपन माटी आपन गांव म्यूजिक रिकॉर्डिंग स्टूडियो प्रयागराज में रिकॉर्ड हुआ।यह गाना जिसमें आवाज भोजपुरी गायक एवं अभिनेता अमित यादव एवं अंजली राज ने गीत लिखा है।आर.एन.एवं संगीत अमित यादव,निर्माता रामबचन यादव( बाबाजी) रिकॉर्डिस्ट विमल तन्हा जोकि यह गीत आपन माटी आपन गांव यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ।इस उपलब्धि पर तहसील क्षेत्र के युवाओं में उत्साह एवं उमंग है।
Comments