प्रतापगढ़ में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की जनसभा कल, समर्थक उत्साहित
प्रतापगढ
23.02.2022
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
प्रतापगढ में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की जनसभाएं कल,समर्थक उत्साहित
विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण 27 फरवरी के लिए बुधवार को कुंडा विधानसभा के बाघराय थाना क्षेत्र के छेवगा व बूढ़ेपुर ग्राम सभा और बाबागंज विधानसभा के सरियापुर (नौबस्ता) में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव करेंगे जनसभाएं।सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कुंडा विधानसभा से सपा प्रत्याशी गुलशन यादव के लिए दोपहर 02:00 बजे व बाबागंज विधानसभा से सपा प्रत्याशी गिरीश पासी को जिताने के लिए कल दोपहर 03:00 बजे जनसभा को करेंगे संबोधित और मांगेंगे जन समर्थन। कल से पूर्व लोकसभा चुनाव 2019 में भी उक्त स्थान पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कर चुके हैं जनता को संबोधित। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ सपा के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज भी पार्टी के प्रत्याशियों को जिताने के लिए भरेंगे जनता के बीच हुँकार। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व महासचिव के आगमन की सूचना पर स्थानीय सपा नेता धीरज यादव, मुलायम यादव,फरहान उल्ला,छोटू गौतम,अरमान,फूल चन्द मिश्रा, अमित उपाध्याय,तनवीर मिल्की,सगीर सलमानी,प्रभात यादव, राम प्रताप यादव ,रमाशंकर,मुलायम सिंह यादव, राज कुमार सरोज,अमरेंद्र मौर्या,रंजीत त्रिपाठी, संजय यादव ,दीपू ,विजय गौतम,उमेश यादव, राकेश,दिलीप ,सुनील, अजय विजय आदि हजारो की संख्या से समर्थकों में भारी उत्साह दिखा।

Comments