उत्तर प्रदेश में बढ़ा महिला व दलित उत्पीड़न कानून व्यवस्था हुई ध्वस्त- वेद प्रकाश सत्यार्थी

प्रकाश प्रभाव न्यूज़
कौशाम्बी। नवम्बर 05, 2020
उत्तर प्रदेश में बढ़ा महिला व दलित उत्पीड़न कानून व्यवस्था हुई ध्वस्त- वेद प्रकाश सत्यार्थी
एनएसयूआई युवक कांग्रेस की अगुवाई में मुख्यालय में हुआ प्रदर्शन
कौशाम्बी। उत्तर प्रदेश में मौजूदा भाजपा योगी आदित्य नाथ सरकार में प्रदेश में महिला उत्पीड़न और दलित उत्पीड़न में बेतहाशा वृद्धि हुई है। जो साबित करता है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था के मामले में प्रदेश सरकार पूरी तरह से फेल हो गई है। उक्त बातें पार्टी नेता वेद प्रकाश सत्यार्थी ने गुरुवार को आयोजित धरना एवं प्रदर्शन कार्यक्रम के दौरान कही। कार्यक्रम एनएसयूआई और युवक कांग्रेस के सयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया।
इस मौके पर बोलते हुए एनएसयूआई नेता अमित द्विवेदी ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार और बलात्कार जैसी घटनाओं की बेतहाशा वृद्धि हुई है। जिससे घर की बहन बेटियों का बाहर निकलना दूभर हो गया है। आज के समय में जब किसी की बेटी बाहर होती है तो परिवार के लोगों के मन में भय बना होता है। इसी प्रकार युवक कांग्रेस के अंकुर शुक्ला ने कहा कि प्रदेश में दलित उत्पीड़न की घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि दर्ज की गई है।
सरकार गुंडों और माफियाओं के इशारों पर चल रही है। कार्यक्रम को एनयूएसआई नेता विवेक माइकल ने भी संबोधित किया। इस मौके पर प्रमुख रूप से मानवाधिकार कांग्रेस के जिला अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, वेद प्रकाश पाण्डेय, अंकित मिश्रा, कौशलेश द्विवेदी, शशि प्रताप त्रिपाठी, फूलचंद्र पासी, वीरेंद्र विश्वकर्मा सहित दर्जनों की संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।
Comments