उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति पदाधिकारीयों द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पण कर किया नमन

प्रकाश प्रभाव न्यूज़
कौशाम्बी। 02/10/2021
मिथलेश कुमार (मोनू साहू)
असि0 ब्योरों कौशाम्बी
"अपराध से घृणा करो, अपराधी से नही" अपराधी जन्मजात नही होता
उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति पदाधिकारीयों द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पण कर किया नमन
कौशाम्बी। आज देश की दो महान विभूतियों राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती एवं यशस्वी पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति, प्रयागराज मण्डल कार्यालय मूरतगंज कौशाम्बी में सभी पदाधिकारियों ने श्रद्धा सुमन अर्पण कर नमन किया।
प्रयागराज मण्डल सचिव आनन्द कुमार त्रिपाठी ने दोनों ही महान विभूतियों को श्रद्धा सुमन अर्पण कर नमन करते हुए कहा कि दोनो ही हम सबके लिए विशेष सम्मानीय हैं, जिसमें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी जयंती के लिए समिति आज भी सारगर्भित है। समिति का वाक्य सूत्र- "अपराध से घृणा करो,अपराधी से नही"।महात्मा गांधी जी का उद्बोधन वाक्य था, जिसके आने गूढ़ अर्थ है कि अपराधी जन्मजात नही होता, इसलिए उसको सुधरने का अवसर देने आवश्यक है, जिससे कि वो दोबारा अपराध करने की चेष्टा को त्यागे, हम या समाज भी अपराध से घृणा करे। कारागारों में भी इसी वाक्य सूत्र पर जयंती मनाया जाना सकारात्मक संदेश व गांधी जी के विचारों को जीवन में आत्मसात करने और मानवता व राष्ट्रप्रेम का आज भी अलख जगाने का दिन है। स्वच्छता की दृष्टि से भी गांधी जी को याद किया जाता है जिससे तन, वातावरण, मन व विचारों की स्वच्छता हो और बुरे विचारों को त्याग सके या सफाई कर सकें।
हम सभी को 02 अक्टूबर के दिन संकल्प लेना चाहिए कि हम मन, तन व वातावरण की स्वच्छता रखेंगे एवम शास्त्री जी से हम सब दृढ़ संकल्प रखने व उस पर अडिग रहकर राष्ट्रहित का कार्य करने की प्रेरणा ले सकें।
दोनो महान व्यक्तित्व को हम नमन करें और उनके बताए गए पथ पर अग्रसर होकर कार्य कर सकें।
उ प्र अपराध निरोधक समिति के सभी सदस्य हमेशा 02 अक्टूबर के दिन को अवश्य यादगार के रूप में मनाते रहेंगें।
कार्यक्रम के अंत में नवनियुक्त मनोनीत पदाधिकारियों में प्रयागराज से अभिषेक गौतम, कौशाम्बी से अमजद अली, श्याम नारायण को प्रयागराज मण्डल सचिव आनन्द कुमार त्रिपाठी द्वारा मनोनयन पत्र देकर सम्मानित किया गया, साथ ही सभी को उनके कार्य के प्रति दिशा निर्देश दिया गया।
Comments