जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में जनपद के गेहूं क्रय केन्द्रों का उप जिलाधिकारियो द्वारा द्वारा किया गया औचक निरीक्षण
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 15 May, 2021 18:48
- 494

प्रतापगढ
15.05.2021
रिपोर्ट--मो.हसनैनहाशमी
जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में जनपद के गेहूॅ क्रय केन्द्रों का उपजिलाधिकारियों द्वारा किया गया औचक निरीक्षण,
जिलाधिकारी डा0 नितिन बंसल के निर्देश के क्रम में आज जनपद के विभिन्न तहसीलों के अन्तर्गत गेहूॅ क्रय केन्द्रों का औचक निरीक्षण उपजिलाधिकारियों द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी द्वारा गेहूॅ क्रय केन्द्रों पर गेहूॅ की खरीद व किसानों के भुगतान के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गयी और निर्देशित किया गया कि गेहूॅ क्रय केन्द्र पर कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन करते हुये गेहूॅ की खरीद की जाये और यह भी सुनिश्चित किया जाये कि निर्धारित समय अन्तर्गत किसान बन्धुओं के भुगतान की कार्यवाही भी सुनिश्चित की जाये। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारियों द्वारा निर्देशित किया गया कि गेहूॅ के बोरों को बाहर न रखा जाये और बारिश की वजह से गेहूॅ भीगने न पाये इसकी समुचित व्यवस्था कर ली जाये। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी कुण्डा सतीश चन्द्र त्रिपाठी ने राजकीय क्रय केन्द्र बिहार का निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरन अखिलेश श्रीवास्तव दैनिक कर्मी उपस्थित मिले और क्रय केन्द्र पर गेहूॅ की खरीद की जा रही थी। केन्द्र पर विद्या देवी निवासिनी जमलामऊ द्वारा 20 बोरी गेहूॅ विक्री हेतु लाया गया था, इसी प्रकार शिव प्रसाद द्वारा भी 52 बोरी गेहूॅ ट्रेक्टर-ट्राली से विक्रय हेतु लाया गया था। निरीक्षण के दौरान उपस्थित लोगों से गेहूॅ के क्रय एवं भुगतान के सम्बन्ध में जानकारी ली गयी तो उनके द्वारा बताया गया की किसी प्रकार की समस्या नही है। गेहूॅ क्रय केन्द्र पर अब तक 4310 कुन्तल कुल खरीद की गयी थी जिसमें से 1030 कुन्तल एफसीआई गोदाम महुली को भेज दिया गया था, अवशेष क्रय किया गया गेहूॅ शीघ्र ही गोदाम भेज देने का निर्देश उपजिलाधिकारी ने केन्द्र प्रभारी को दिया। इसी प्रकार उपजिलाधिकारी लालगंज राहुल कुमार यादव द्वारा विपणन क्रय केन्द्र लालगंज का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान केन्द्र पर गेहूॅ क्रय नही किया जा रहा था और मौके पर विपणन निरीक्षक उपस्थित नही थे और निर्धारित लक्ष्य 10 हजार कुन्तल के सापेक्ष 3272 कुन्तल गेहूॅ की खरीद 79 कृषकों से की गयी थी। मौके पर उपस्थित कृषक अनिल पाण्डेय द्वारा बताया गया कि क्रय केन्द्र पर गेहूॅ की खरीद न किये जाने की शिकायत की गयी जिस पर उपजिलाधिकारी ने उपस्थित कर्मी को निर्देशित करते हुये कहा कि पारदर्शिता के साथ गेहूॅ क्रय की कार्यवाही की जाये और गेहूॅ क्रय में तेजी लायी जाये। इसी प्रकार उपजिलाधिकारी लालगंज ने गेहूॅ क्रय केन्द्र सगरा सुन्दरपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गेहूॅ क्रय केन्द्र पर केन्द्र प्रभारी उपस्थित मिले। गेहूॅ क्रय केन्द्र पर कृषक राजकुमार का गेहूॅ क्रय किया जा रहा था और क्रय केन्द्र पर समस्त सुविधायें मौजूद पायी गयी। इसी क्रम उपजिलाधिकारी पट्टी डीपी सिंह द्वारा साधन सहकारी समिति सोनांवा सहित अन्य केन्द्रों का निरीक्षण किया गया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
Comments