फायरिंग व पथराव कर उपद्रव करने वालों में से 17 अभियुक्त गिरफ्तार

फायरिंग व पथराव कर उपद्रव करने वालों में से 17 अभियुक्त गिरफ्तार

प्रतापगढ 


11.07.2021



रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी



फायरिंग व पथराव कर उपद्रव करने वालों में से 17 अभियुक्त गिरफ्तार



         

कल दिनांक 11.07.2021 को ब्लाक प्रमुख चुनाव के दौरान आसपुर देवसरा ब्लाक पर लगभग 400 लोगों द्वारा फर्जी वोटिंग का आरोप लगाते हुए आसपुर देवसरा ब्लाक के बैरियर पर मौजूद पुलिस बल के साथ अभद्रता करते हुए पुलिस टीम पर फायरिंग व पथराव किया गया तथा सरकारी व प्राइवेट गाड़ियों को क्षति पहुंचाते हुए मार्ग अवरूद्ध कर आवागमन बाधित कर दिया गया था, जिसमें कई पुलिस कर्मी घायल हो गये थे। इस सम्बन्ध में थाना आसपुर देवसरा पर मु0अ0सं0 162/21 धारा 147, 148, 149, 323, 504, 506, 307, 332, 353, 336, 427, 171एफ, 34, 188, 269 भादवि, 7 सीएलए एक्ट, 51 आपदा प्रबन्धन अधिनियम, 131, 132 (3), 135ए लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 2/3 सार्वजनिक सम्पत्ति नुकसान निवारण अधिनियम व 3(1) महामारी संसोधन अध्यादेश का अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस की कई टीमों द्वारा निरन्तर सम्भावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। इसी क्रम में आज दिनांक 11.07.2021 को प्रभारी निरीक्षक आसपुर देवसरा श्री नरेन्द्र सिंह, उ0नि0 महेश जायसवाल, उ0नि0 अखिलेश राय, उ0नि0 तिलक सिंह, उ0नि0 अमित कुमार चौहान मय टीम द्वारा थानाक्षेत्र के विभिन्न स्थानों से मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित कुल 17 अभियुक्ताओं को गिरफ्तार किया गया। अभियोग से सम्बन्धित अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।गिरफ्तार अभियुक्ताओं का विवरण -1. वीरेन्द्र यादव पुत्र बलजोर यादव नि0 केवटली थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़।

2. लाल बहादुर पुत्र रामजश नि0 केवटली थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़।

3.    अमन यादव पुत्र बड़ेलाल यादव नि0 धरौली थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़।

4. वीरेन्द्र प्रताप यादव पुत्र राधेश्याम यादव नि0 धरौली थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़।

5. सुरेश कुमार सरोज पुत्र राम अंजोर सरोज नि0 धरौली थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़।

6. राधेश्याम यादव पुत्र स्व0 राजकुमार यादव नि0 धरौली थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़।

7. विजय बहादुर यादव पुत्र तुलसीराम यादव नि0 धरौली थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़।

8. सचिन यादव पुत्र गया प्रसाद यादव नि0 धरौली थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़।

9. गया प्रसाद यादव पुत्र तुलसीराम यादव नि0 धरौली थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़।

10. शिव कुमार यादव पुत्र लालमणि यादव नि0 धरौली थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़।

11. बड़ेलाल पुत्र श्रीराम यादव नि0 धरौली थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़।

12. प्रमोद कुमार यादव पुत्र रामभरत यादव नि0 केवटली थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़।

13. अमर बहादुर पुत्र रामलौट नि0 केवटली थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़।

14. नीरज यादव पुत्र रमेश कुमार यादव नि0 केवटली थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़।

15. बृजेश यादव पुत्र रामचन्द्र यादव नि0 केवटली थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़।

16. बृजेश यादव पुत्र राम बहादुर यादव नि0 भीखमपुर थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़।

17. शुभम यादव पुत्र अशोक यादव नि0 भीखमपुर थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़।पुलिस टीम -प्रभारी निरीक्षक  नरेन्द्र सिंह, उ0नि0 महेश जायसवाल, उ0नि0 अखिलेश राय, उ0नि0 तिलक सिंह, उ0नि0 अमित कुमार चौहान मय टीम थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *