उप जिलाधिकारी न्यायालय के स्थगन आदेश को नहीं मानती कौशाम्बी पुलिस

उप जिलाधिकारी न्यायालय के स्थगन आदेश को नहीं मानती कौशाम्बी पुलिस

प्रकाश प्रभाव न्यूज़



कौशाम्बी। जून 04, 2020



रिपोर्ट- जीतेन्द्र कुमार कोखराज




उप जिलाधिकारी न्यायालय के स्थगन आदेश को नहीं मानती कौशाम्बी पुलिस


बेलगाम उपनिरीक्षक ने पीड़ित को अपमानित कर पुलिस चौकी से भगाया


कौशाम्बी। कोखराज थाना अंतर्गत सिंधिया चौकी के दरोगा इस कदर बेलगाम हो गए हैं कि अब उन्हें अपने आला अधिकारियों और मजिस्ट्रेट के आदेशों को पालन कराने की नैतिक जिम्मेदारी नहीं समझते हैं इतना ही नहीं आला अधिकारी और मजिस्ट्रेट के आदेश को लेकर जाने वाले फरियादियों को सिंघिया पुलिस चौकी के बेलगाम दरोगा अपमानित कर भगा देते हैं जिससे पुलिस की वर्दी कलंकित हो रही है। 


ताजा मामला सिंघिया चौकी क्षेत्र के टीकड डीह गांव के मान सिंह पुत्र परशुराम की जमीन से जुड़ा है। आराजी संख्या 198 मान सिंह सह खातेदार है और इस भूमि पर उप जिलाधिकारी सिराथू के न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन है बताया जाता है कि इस मुकदमे में उप जिलाधिकारी न्यायालय ने स्थगन आदेश दे रखा है। लेकिन इसी भूमि पर विपक्षी गणों द्वारा जबरिया निर्माण किया जा रहा है। जिस पर पुलिस से मदद मांगने गए पीड़ित मानसिंह सिंघिया पुलिस चौकी पहुंचा और उप जिलाधिकारी न्यायालय के आदेश को चौकी के दरोगा को देते हुए अवैध तरीके से हो रहे निर्माण को रोकने की बात कही।


यही बात सिंघिया चौकी के दरोगा को खराब लग गई कि वह उप जिलाधिकारी के आदेश पर अवैध निर्माण रोकने को तैयार नहीं हुए और पीड़ित मानसिंह के स्थगन आदेश को फेंक दिया पुलिस ने अपमानित कर पीड़ित मान सिंह को पुलिस चौकी से भगा दिया सिंघिया पुलिस चौकी के दरोगा का यह कारनामा महकमे की वर्दी को शर्मसार कर रहा है बेलगाम चौकी के दरोगा को कानून का पाठ कौन पढ़ाएगा उप जिलाधिकारी के आदेश को पालन कराने की जिम्मेदारी कानून में किसकी है यह तमाम सवाल लोगों के जेहन में कौंध रही है चौकी के दरोगा की तानाशाही से स्थिति बद से बदतर हो सकती है।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *