कोरोना योद्धा प्रमाण पत्र भेंट कर सम्मानित किये गये आचार्य सुभाष चन्द्र त्रिपाठी

कोरोना योद्धा प्रमाण पत्र भेंट कर सम्मानित किये गये आचार्य सुभाष चन्द्र त्रिपाठी

प्रतापगढ 


13.04.2021


रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी 


कोरोना योद्धा प्रमाण पत्र भेंटकर  सम्मानित  किए गए आचार्य सुभाष चंद्र त्रिपाठी


 प्रतापगढ़ जनपद के ब्लॉक सांगीपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम मंगापुर में वरिष्ठ अधिवक्ता परशुराम उपाध्याय सुमन के निवास पर श्री गोवर्धन पूजा के उपलक्ष में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम हर्षोल्लास पूर्वक संपन्न हो गया। हरे राम हरे कृष्ण महामंत्र के अखंड संकीर्तन के क्रम में यज्ञ हवन और काव्य गोष्ठी के पश्चात मधुकर म्यूजिकल एवं जागरण ग्रुप के आर्गनाइजर तथा आकाशवाणी के अंतर्राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त गायक पंडित विनय प्रिय  त्रिपाठी *मधुकर* एवं प्रयाग संगीत समिति के गायक आदर्श उपाध्याय आदी के नेतृत्व में कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों व श्रोताओं का  उत्साह हिलोरें लेने लगा। विविध भजनों के अतिरिक्त अंतिम प्रस्तुति के अंतर्गत जब मधुकर के मुखारविंद से " *जय गोवर्धन महाराज* *आपकी कृपा हमेशा बनी* *रहे* " की प्रस्तुति हुई तो श्रोताओं ने झूम झूम कर नृत्य किया। श्रोताओं की तालियों की गड़गड़ाहट से संपूर्ण वातावरण धर्ममय नजर आया।

कार्यक्रम में लब्धप्रतिष्ठित कथाव्यास आचार्य सुभाष चंद्र त्रिपाठी की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्हें *कोरोना योद्धा प्रमाण पत्र* भेंटकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों में प्रेमचंद्र मिश्र, आर यल सिंह, पंडित जगदीश नारायण उपाध्याय, केके सिंह, कृष्ण लाल त्रिपाठी, गजराज सिंह, शेर बहादुर दुबे, सूर्य भान सिंह, सुरेश शुक्ला,पवन सिंह मनोकानिका उपाध्याय, इंजीनियर पीवी सिंह, सुरेंद्र सिंह उर्फ ललन, बाबा अमरनाथ धाम व्यवस्था समिति मंगापुर के अध्यक्ष आशुतोष मिश्र, दयाशंकर वारी, अजय दुबे, उच्च न्यायालय के अधिवक्ता उमेश यादव,ओम प्रकाश जायसवाल एडवोकेट, लाल बिनोद सिंह एडवोकेट, शिव प्रसाद यादव एडवोकेट, कैप्टन बद्री प्रसाद उपाध्याय, रामाश्रय मिश्र, पूर्व प्रमुख दृगपाल यादव, लाल गजेंद्र प्रताप सिंह गिरधर,कोटेदार विनोद उपाध्याय,शिव बहादुर सिंह,आलोक त्रिपाठी, महावीर सिंह, मंगापुर व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेंद्र कुमार मिश्र, वरिष्ठ साहित्यकार सुरेश संभव, पिंटू द्विवेदी, सीताराम सिंह, सुरेश शुक्ला,हीरा सिंह, राजेश कोरी,राजू यादव, लाल प्रताप सिंह, संजय त्रिपाठी, शैलेंद्र सिंह, ओम प्रकाश मिश्र, चंद्रिका सिंह,जय कांत शुक्ला, नवरंग सिंह,संतोष शुक्ला, राजेश सिंह, पूर्व प्रधान लालता हरिजन, राजेंद्र सरोज,  सहित उदयपुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजय कौशल तिवारी, नंदलाल सोनी तथा आम आदमी पार्टी प्रतापगढ़ के जिला अध्यक्ष दिनेश उपाध्याय आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

संपूर्ण कार्यक्रम को संपन्न बनाने में पुजारी पंडित राजाराम उपाध्याय सहित अशोक मिश्र, वंशीधर उपाध्याय, दिनेश उपाध्याय, अवधेश उपाध्याय, विनोद, गिरिजेश, हिमांशु, सत्यम, उत्तम, तनु, अनु, रश्मि, श्रीमती स्नेहलता, पूनम, नीलम आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *