मतदान केंद्र पूरे तिलकराम पर मतदान कर्मियों से मारपीट, मतपत्र लूटने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 22 April, 2021 20:58
- 418

प्रतापगढ
22.04.2021
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
मतदान केन्द्र पूरे तिलक राम पर मतदान कर्मियों से मारपीट कर मतपेटी,मतपत्र लूटने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार
दिनांक 19.04.2021 को सायं 06.00 बजे पंचायत चुनाव के दौरान थानाक्षेत्र लालगंज के मतदान केन्द्र पूरे तिलक राम पर 70-80 अराजक तत्वों द्वारा मतदान केन्द्र में घुसकर मतदान कर्मियों को मारापीटा गया व मतदान केन्द्र से मतपत्र व मतपेटी लूट ली गई तथा मतदान प्रक्रिया को बाधित कर दिया गया। इस संबंध में थाना लालगंज पर मु0अ0सं0- 219/21 धारा 323, 506, 147, 148, 149, 332, 333, 353, 395, 188, 269, 171ग, 152 भादवि व धारा 7 सीएलए एक्ट व धारा 3 महामारी अधि0 का अभियोग पंजीकृत किया गया।
बीती रात्रि में दिनांक 21/22.04.2021 को प्रभारी निरीक्षक लालगंज रंजीत सिंह भदौरिया मय टीम द्वारा थानाक्षेत्र के विभिन्न स्थानों से उक्त अभियोगों से सम्बन्धित कुल 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है, अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-01. प्रमोद सरोज पुत्र राम सुन्दर निवासी पूरे तिलक राम खलहिया थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ़।
02. अशोक सरोज पुत्र राम सुन्दर निवासी पूरे तिलक राम खलहिया थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ़।
03. मनोज सरोज पुत्र राम सुन्दर निवासी पूरे तिलक राम खलहिया थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ़।
04. हरकेश सरोज पुत्र सकरू सरोज निवासी पूरे तिलक राम खलहिया थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ़।पुलिस टीम-प्रभारी निरीक्षक रंजीत कुमार भदौरिया मय टीम थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ़।
Comments