धान क्रय केंद्रों में शुरू कराई जाए धान की खरीद, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

धान क्रय केंद्रों में शुरू कराई जाए धान की खरीद, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

प्रकाश प्रभाव न्यूज़



कौशाम्बी। 08-11-2021



मिथलेश कुमार (मोनू साहू)

असि0 ब्योरों कौशाम्बी



धान क्रय केंद्रों में शुरू कराई जाए धान की खरीद, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन



कौशाम्बी। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के जिला अध्यक्ष नुरुल इस्लाम के नेतृत्व में किसान नेताओं ने जिला पंचायत परिसर में एक बैठक की और बैठक में उन्होंने किसानों की तमाम समस्याओं पर चर्चा किया। बैठक के बाद किसानों का जत्था कलेक्ट्रेट पहुंचा और जिला अधिकारी कौशाम्बी सुजीत कुमार से मुलाकात कर किसानों ने कहा कि धान क्रय केंद्रों पर धान की खरीद शुरू कराई जाए, साथ ही किसानों को धान बिक्री का भुगतान समय से कराए जाने की व्यवस्था की जाए, किसानों ने कहा कि चायल तहसील का भूमि विकास बैंक जो प्रयागराज से संचालित हो रहा है उसे चायल तहसील में स्थापित किया जाए। अंतेष्टि स्थल के आसपास शवदाह गृह बनाए जाने की मांग किसान नेताओं ने किया। उन्होंने कहा अंत्येष्टि स्थल ना होने से लावारिस लाशों का अंतिम संस्कार किए जाने में दिक्कतें होती है। जनपद में कृषि भूमि के पट्टे जिनका 12 वर्ष से अधिक हो गए हैं अभियान चलाकर उन्हें भूमिधरी किए जाने की भी मांग किया। किसान नेताओं ने कहा  जनपद के प्रमुख नहरों के रजवाहा माइनरों की सफाई कराकर टेल तक पानी पहुंचाना, गरीब किसानों, विधवाओं, विकलांगों को पेंशन कैंप लगाकर पेंशन स्वीकृत किए जाने की मांग, बुवाई हेतु खाद की उपलब्धता सुनिश्चित कराने की मांग सहित विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।


 इस दौरान रणधीर सिंह गणेश प्रसाद देवनाथ प्रेम नारायण ननकू लाल अनुज सिंह राजेंद्र पटेल लल्लू प्रसाद पटेल संजय यादव सिद्ध सरन गुप्ता सहित तमाम किसान मौजूद रहे।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *