देश व प्रदेश की सरकार सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास के मूलमंत्र पर चल कर प्रदेश सहित देश का चहुँमुखी विकास की ओर अग्रसर : अनीता

देश व प्रदेश की सरकार सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास के मूलमंत्र पर चल कर प्रदेश सहित देश का चहुँमुखी विकास की ओर अग्रसर : अनीता

PRAKASH PRABHAW NEWS

रिपोर्ट-अभिषेक बाजपेयी



देश व प्रदेश की सरकार सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास के मूलमंत्र पर चल कर प्रदेश सहित देश का चहुँमुखी विकास की ओर अग्रसर : अनीता




रायबरेली-केन्द्र व प्रदेश सरकार किसानों की आमदनी दोगुनी करने की ओर ठोस कदम उठा रही है जिसका प्राविधान सरकार द्वारा बजट में कर देश सहित प्रदेश के सभी क्षेत्र/गाँव के गरीब एवं किसान के कल्याण और हर भारतीय के सर्वांगीण विकास के सपने को समर्पित है। जल जीवन के लिए सरकार जन-जन तक स्वच्छ पीने का पानी पहंचाने के लिए कटिबद्ध है। स्वच्छ जल के लिए देश भर में अगले पांच वर्षों में 2.87 लाख करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। शहरी इलाकों के लिए भी जल जीवन मिशन शुरू किया जाएगा। शिक्षा की दृष्टि से यह काफी सराहनीय कदम है।

महिला सशक्तिकरण, उज्ज्वला योजना का फायदा 1 करोड़ और महिलाओं तक पहुंचाने का एलान और वर्किगं वुमन के लिए सभी शिफ्ट में काम करने की इजाजत महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक मजबूत कदम साबित होगा। यह जानकारी समाज सेवी व एडवोकेट अनीता श्रीवास्तव ने देते हुए बताया कि देश व प्रदेश की सरकार सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास के मूलमंत्र पर चल कर प्रदेश सहित देश का चहुँमुखी विकास की ओर अग्रसर है।

समाज सेविका व एडवोकेट अनीता श्रीवास्तव ने अपने क्षेत्र में सरकार की उपलब्धियों वाली नये भारत का नया उत्तर प्रदेश पुस्तक की जानकारी आमजन तक पहुचाने के लिए उपनिदेशक सूचना प्रमोद कुमार से प्राप्त कर कहा कि यह पुस्तक आमजन मानस के महत्वपूर्ण पुस्तक है पुस्तक में दी गई जानकारियों से ही निश्चय ही आमजनमानस सरकार की उपलब्धियों के बारे में जानकारी प्राप्त कर प्रदेश व देश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से लाभान्वित होकर निश्चय ही चहुँमुखी विकास की ओर बढ़ेगा।

उपनिदेशक सूचना प्रमोद कुमार ने समाज सेवी व एडवोकेट अनीता श्रीवास्तव को भारत बुक सेन्टर द्वारा प्रकाशित वरिष्ठ आईएएस आरसी त्रिपाठी की पुस्तक इण्डिया हेरीटेज कल्चर पोलायटी सेलेक्टेट ऐसे एण्ड स्पीसिज ;प्छक्प्। भ्म्त्प्ज्।ळम्ए ब्न्स्ज्न्त्म्ए च्व्स्प्ज्ल्द्ध भेंट किया। पुस्तक में भारतीय संविधान की विशेषताओं के साथ ही राष्ट्रीय एकता और अखण्डता में प्रशासक का रोल, सामाजिक न्याय : संविधान, संसद एवं समाज, संसद की कार्यप्रणाली, भारत में शिक्षा आदि महत्वपूर्ण विषयों पर लेखन लिखा गया है, पुस्तक सर्वांगीण विकास के लक्ष्य को लेकर की गयी कार्यवाही स्वस्थ, विकसित एवं गतिशील समाज की रचना करने में सफल होगी।

इसके अलावा उन्हें उत्तर प्रदेश वार्षिकी व दूर पथ का राही व केदारनाथ नामक पुस्तक भी भेट की। समाज सेवी अनीता श्रीवास्तव ने कहा कि उत्तर प्रदेश वार्षिकी  विभिन्न कम्पटीशन प्रतियोगिता परीक्षा सिविल सेवा परीक्षा, पीसीएस, एसएससी, उत्तर प्रदेश अधिनस्थ चयन आयोग की तैयारी कर रहे छात्र-छात्रायें नियमित व समयवद्ध तरीके व मेहनत व लगन से अध्ययन जारी रखे। आइएएस की परीक्षा पास होना यदि आसान नही है तो मुश्किल भी नही है बस जरूरत है नियमित मेहनत व लगन से अध्ययन करे। छात्र-छात्रायें अपने लक्ष्य से न भटके यदि मन मस्तिष्क में कोई अच्छा कार्य करने का ठान लिया है तो उसको अवश्य पूरा करें। सपने देखना अच्छी बात है उनको पूरा करने का भी प्रयास करें। सरकार द्वारा प्रकाशित वार्षिकी पुस्तकों जैसे उत्तर प्रदेश वार्षिकी, भारत सरकार की वार्षिकी आदि में महत्वपूर्ण सूचनाओ की पुस्तके होती है।

जिसमें मूलभूत भौगोलिक, प्राकृतिक, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, साहित्यक जानकारियों के साथ-साथ लोक प्रिय विभागो द्वारा किये जा रहे विकास कार्यो की जानकारियो का भी समावेश होता है। आकड़े एवं ग्राफो के माध्यम से प्रदेश की उत्तरोत्तर विकास दर को दर्शाया जाता है। गम्भीर तकनीकी प्रकाशन में प्रदेश के संगीत, कला, रंगमंच, फिल्म उद्योग में उत्तर प्रदेश की भूमिका, पत्रकारिता, स्वाधीनता आन्दोलन में प्रदेश की भूमिका उ0प्र0 एक नजर, सरकार की महत्वपूर्ण योजनाएं, बजट, जनपदो का क्षेत्रफल व जनसंख्या, सांस्कृति विरासत, मेट्रो रेल, सरकार की महत्वपूर्ण कल्याणकारी, लाभपरक योजनाओं की विस्तृत जानकारी के साथ ही वेबसाइट तथा विद्यार्थियो हेतु सामान्य जागरूकता आदि क्षेत्रो की भी समुचित जानकारियॉ का समावेश होता है। इसके अलावा वार्षिकी में देश व  प्रदेश के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानियों, साहित्यकारो, चित्रकारो, संगीतकारो तथा फिल्म जगत की प्रमुख विभूतियों के चित्रो को भी प्रकाशित रहता है।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *