संकल्प दिवस के रूप में मना जनसत्ता दल का स्थापना दिवस।

प्रकाश प्रभाव न्यूज
संवाददाता देशराज मौर्य
संकल्प दिवस के रूप में मना जनसत्ता दल का स्थापना दिवस।
अमेठी। गौरीगंज मुख्यालय स्थित जनसत्ता दल के जिला कार्यालय पर जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी का स्थापना दिवस, संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। 30 नवम्बर 2018 को लखनऊ के रमाबाई अम्बेडकर मैदान में एक विशाल जनसभा के बीच पार्टी की रीतियों, नीतियों की चर्चा करते हुए इस पार्टी के गठन की घोषणा की थी। पार्टी के दूसरे स्थापना दिवस पर एकत्रित पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने संकल्प दिवस के अवसर पर लक्ष्य 2022 की चर्चा करते हुए पार्टी के जनाधार को बढ़ाने के लिए गांव की ओर रुख अख्तियार करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव जितेन्द्र विजय सिंह मुन्ना, जिलाध्यक्ष चौधरी नफीस, जिलाध्यक्ष अधिवक्ता प्रकोष्ठ सूर्य प्रकाश त्रिपाठी सूर्या आदि ने 2022 में राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया के नेतृत्व में प्रदेश की सभी विधान सभा सीटों पर चुनाव लडने की बात करते हुए कार्यकर्ताओं को अभी से ही जनता की बीच जुट जाने का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि यह सदस्य विधान परिषद प्रतापगढ़ अक्षय प्रताप सिंह गोपाल जी का गृह जनपद होने के कारण पार्टी के लिए प्रतिष्ठा का जिला है और यहाँ की चारों विधानसभा सीटों को जीतना पार्टी के लक्ष्य 2022 का एक महत्वपूर्ण योगदान होगा। इसलिए अमेठी के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को अभी से जी जान से लगना होगा। कार्यक्रम में पूर्व प्रमुख अनिल सिंह, शौर्य प्रताप सिंह, अभय सिंह, आदर्श, अदित्य पंडित सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Comments