आधा दर्जन लोग हुए ठगी के शिकार
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 22 November, 2020 18:23
- 563

प्रतापगढ
22.11.2020
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
आधा दर्जन लोग हुए ठगी के शिकार
प्रतापगढ जनपद के मानिकपुर थाना क्षेत्र के मोटू का इन्दारा मजरे मिरिया गाँव में शनिवार को 05 अज्ञात युवक आल्टो कार से आये और लोगों को आधार कार्ड बनाने का झांसा देकर स्कैन मशीन में अंगूठा लगवा कर उनके खातों से पैसा उड़ा दिया। जब लोगों के मोबाइल पर पैसा ट्रांसफर का मेसेज आया तो लोगों के होश उड़ गए। ठगी की शिकार हुए लोगों में सुशीला देवी पत्नी राम फेर,उर्मिला देवी पत्नी फ़ूल चन्द्र, संतोषी देवी पत्नी राजेन्द्र प्रसाद व अन्य लोग हैं। आज बैंक बंद होने के कारण ठगी के शिकार हुए लोगों को पैसा ट्रांसफर होने की सही जानकारी नहीं हो सकी है कि कितना कितना पैसा खाते से गायब किया गया है।
Comments