दबंगो ने ढहाया निर्माण, पुलिस ने दर्ज किया मुकद्दमा

दबंगो ने ढहाया निर्माण, पुलिस ने दर्ज किया मुकद्दमा

पी पी एन न्यूज

दबंगो ने ढहाया निर्माण, पुलिस ने दर्ज किया मुकद्दमा

(कमलेन्द्र सिंह)

फ़तेहपुर।

शासन व प्रशासन के लाख प्रयासों के बावजूद भी शहर क्षेत्र में अवैध कब्जेदारी की नीयत से की जाने वाली दबंगई व अराजकता के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के उत्तरी गौतम नगर का प्रकाश में आया है।

जहाँ की निवासिनी गायत्री सिंह पत्नी अनिरुद्ध सिंह ने कोतवाली क्षेत्र के ही एक पूर्व छात्र नेता व उसके स्वजनों साथियों पर असलहों के दम पर निर्माणाधीन मकान में अवैध कब्जेदारी की नीयत से निर्माण कार्य ढहाने व उसके पुत्र मनीष सिंह पर दोनाली बन्दूक तानने का आरोप लगाते हुए पुलिस को लिखित तहरीर दी है।

पुलिस ने पीड़िता की दी हुई तहरीर के आधार पर स्वरूप राज उर्फ जुली, मनीष, टूली, राज्यवर्धन, मानिक गुप्ता, अखण्ड प्रताप सिंह, प्रबल सिंह के खिलाफ नामजद व उनके आधा सैकड़ा अज्ञात साथियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। मामले के बावत सदर कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया की आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *