पति ने ही की थी पत्नी की हत्या, तीन लोग गिरफ्तार
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 4 June, 2021 17:21
- 406

प्रतापगढ
04.06.2021
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
पति ने ही की थी पत्नी की हत्या, तीन लोग गिरफ्तार
दिनांक 02.06.2021 को थानाक्षेत्र अन्तू के शाहजहांपुर, पश्चिम गांव में शिवानी वर्मा पत्नी अखिलेश वर्मा उम्र लगभग 23 वर्ष नि0 शाहजहांपुर, पश्चिम गांव थाना अन्तू जनपद प्रतापगढ़ की अज्ञात व्यक्ति द्वारा गोली मारकर कर घायल कर दिया गया, जिन्हे तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां पर उन्हे मृत घोषित कर दिया गया। इस सम्बन्ध में वादी की तहरीर पर मु0अ0सं0 216/21 धारा 498ए, 304बी भादवि व 3/4 डीपी एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया था।
थाना अन्तू से उ0नि0 रोहित कुमार यादव मय हमराह द्वारा देखभाल क्षेत्र/चेकिंग के दौरान थाना क्षेत्र के किठावर अमेठी रोड के पास से मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित 03 अभियुक्तों 01. अखिलेश कुमार वर्मा पुत्र अमरनाथ वर्मा 02. अमरनाथ वर्मा पुत्र राम आसरे वर्मा 03. सूबेदारिनी पत्नी अमरनाथ वर्मा नि0 शाहजहांपुर, पश्चिम गांव थाना अन्तू जनपद प्रतापगढ़ को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त अखिलेश कुमार वर्मा उपरोक्त की निशान देही पर घटना में प्रयुक्त एक अदद अवैध तमन्चा 315 बोर, 01 अदद खोखा कारतूस व 02 अदद जिन्दा कारतूस बरामद किया गया। उक्त बरामदगी के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 217/21 धारा 3/25/27 आम्र्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-01. अखिलेश कुमार वर्मा पुत्र अमरनाथ वर्मा नि0 शाहजहांपुर, पश्चिम गांव थाना अन्तू जनपद प्रतापगढ़।02. अमरनाथ वर्मा पुत्र राम आसरे वर्मा नि0 शाहजहांपुर, पश्चिम गांव थाना अन्तू जनपद प्रतापगढ़।
03. सूबेदारिनी पत्नी अमरनाथ वर्मा नि0 शाहजहांपुर, पश्चिम गांव थाना अन्तू जनपद प्रतापगढ़।बरामदगी -01. 01 तमन्चा 315 बोर
02. 01 खोखा कारतूस व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर।
पुलिस टीम-उ0नि0 रोहित कुमार यादव मय हमराह थाना अन्तू जनपद प्रतापगढ़।
Comments