कन्हैया की बंशी की तान सुनकर बड़े बड़े शिला खण्ड भी पिघल जाते हैं --स्वामी अनन्तानन्द
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 26 June, 2021 18:09
- 466

प्रतापगढ
26.06.2021
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
कन्हैया की बंशी की तान सुनकर बड़े बड़े शिला खण्ड भी पिघल जाते थे - स्वामी अनन्तानन्द
प्रतापगढ जनपद के लालगंज तहसील अन्तर्गत आने वाले सोहागपुर रानीगंज कैथोला में चल रहे श्री मद्भागवत महा पुराण ज्ञान यज्ञ मे मुख्य यजमान श्री बृजेश चंद्र मिश्र 'शास्त्री' व श्रीमती सोना देवी तथा पं. दिनेश चन्द्र मिश्र (प्रवक्ता) को श्री मद्भागवत की कथा सुना रहे स्वामी अनन्ता नन्द कुलदीप जी महराज ने छठवें दिवस की कथा सुनाते हुए कहा कि कन्हैया की बंशी की तान सुनकर गोवर्धन पर्वत के बड़े बड़े शिला खण्ड भी पिघल जाते थे, यमुना का जल ठहर जाता था, पक्षी कलरव करना भूल जाते थे, बृक्ष हिलना बन्द कर देते थे, हिन्सक जीव हिंसा करना भूल जाते थे l इसके पूर्व चौथे दिवस कि कथा में कन्हैया का जन्म,व पाँचवे दिवस उनकी बाल लीला, माखन चोरी, अनेकों राक्षसों का उद्धार, गोवर्धन लीला,चीरहरण व महा रासलीला कि कथा कही,
इस दौरान भगवान कन्हैया व बसुदेव की मनमोहक झाँकी, दधिकांधव, महा रासलीला व कंस वध का सजीव मंचन किया गया l
रुक्मणी विवाह के दिन गाजे बाजे के साथ भगवान कृष्ण की बारात, सखियों के साथ माता रुक्मणी का मंडप आगमन, तथा जयमाला, कि झाँकी का सजीव चित्रण किया गया कृष्ण के रूप में कुमारी पूर्णिमा,राधा (रुक्मणी) के रूप में कुमारी शालू, गोपियां व सखियों के रूप में वंदना, रीशू, ईशू, शगुन, तृषा, काजल, अंशू आदि ल़डकियों ने सुंदर अभिनय किया वहीं नरसिंह भगवान व बलराम के रूप में उत्कर्ष शुक्ला, कंस के रूप में मुकेश मिश्र और द्वारपाल के रूप में कुलदीप व मोहित, प्रहलाद के रूप में शिव मिश्र और हिरनाकस्यप के रूप में अर्पित मिश्र ने सुंदर अभिनय किया l
कथा श्रवण करने के लिए शिक्षा की ज्योति जलाने वाले श्री लाल गीतेश्वर प्रताप सिंह (पूर्व प्राचार्य प्रबंधक सरदार पटेल इण्टर कालेज व सरदार पटेल बालिका महा विद्यालय रानीगंज कैथोला), ओम प्रकाश त्रिपाठी ( प्रधानाचार्य - माता बदल श्री कृष्ण लघु माध्यमिक विद्यालय धमोहन बाबागंज), श्री हरिपाल ओझा (प्राचार्य - सोहागपुर इण्टर कालेज), श्री द्वारिका प्रसाद मिश्र (प्राचार्य - पं. राममूर्ति मिश्र इण्टर कालेज अगई), श्री भोलेनाथ पाण्डेय (प्राचार्य - बी. एन. टी. बी. एम. पी. इण्टर कालेज हरनाहर),श्री रामनारायण मिश्र (पूर्व प्रधानाध्यापक), श्री बृजेंद्र मणि पाण्डेय (पूर्व प्रधानाध्यापक), प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के कई प्रधानाध्यापक व अध्यापक उपस्थित रहे l
प्रमुख श्रोताओं मे श्री शेषधर मिश्र (अनुरागी जी) (कथा व्यास), डाॅ. अम्बिकेस त्रिपाठी जी (कथा व्यास), श्री सदानंद मिश्र जी (कथा व्यास), श्री पवन कुमार दुबे (शक्ति पीठ महा माया धाम), श्री पवन कुमार तिवारी जी (विद्वान जी), श्री शशिधर शुक्ल (कथा व्यास), श्री राज नारायण शुक्ल जी (कथा व्यास),श्री राज कुमार पाण्डेय (सतना), श्री अयोध्या प्रसाद शुक्ल,श्री चन्द्रेश शुक्ल, शोनू शुक्ल, पुनीता नन्द महराज, डाॅ. अशोक पाण्डेय (प्रभारी चिकित्सा अधिकारी अमेठी) आदि गणमान्य व्यक्ती मौजूद रहे l
Comments