धन का घमंड नहीं हो सकता सुखकारी-- आचार्य प्रचंड देव
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 12 October, 2021 22:45
- 429

प्रतापगढ
12.10.2021
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
धन का घमंड नहीं हो सकता सुखकारी ---आचार्य प्रचण्ड देव
प्रतापगढ़ जनपद के ब्लॉक सांगीपुर की मंगापुर बाजार में मां भगवती दुर्गा का अलौकिक पंडाल सजाया गया है।
मंगापुर व्यापार मंडल के सहयोग से नव दुर्गा पूजा समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम के पंचम दिवस पर श्रीधाम अयोध्या से पधारे कर्मकांडी विद्वान पंडित सूरज शास्त्री ने मुख्य यजमान पंडित श्याम सुंदर मिश्र एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती लालमति मिश्रा द्वारा पांडाल में विराजमान देवी देवताओं सहित मां भगवती दुर्गा का विधि विधान से पूजन कराया।
कार्यक्रम के पंचम दिवस पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की पावन नगरी श्रीधाम अयोध्या से पधारे लब्धप्रतिष्ठित कथाव्यास आचार्य प्रचंड देव जी ने श्रीमद् भागवत में वर्णित बाल लीला के क्रम में कृष्ण द्वारा माखन चुरा के खाना, गोपियों के साथ रासलीला एवं पूतना का स्तनपान, कंस द्वारा अपार संपत्ति की घमंड में चूर रहने जैसे प्रसंगों का विस्तृत वर्णन करते हुए कहा कि धन का घमंड कभी भी सुखकारी नहीं हो सकता।
मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के स्वभाव एवं प्रभाव को विस्तार से बताते हुए आचार्य जी ने कहा कि इंद्र के पुत्र जयंत द्वारा माता सीता के चरण में चोंच मारने के पश्चात श्री राम ने उसके पीछे तृण का बाण छोड़ा था, बाण के तेज से बचने के लिए जयंत तमाम देवताओं के पास गया, लेकिन उसे रामद्रोही मान कर किसी ने शरण नहीं दिया।
कथा को रोचक बनाने में ढोलक मास्टर राहुल मिश्रा एवं आर्गनबादक संतराम वर्मा की प्रस्तुति उल्लेखनीय रही।
पंचम दिवस पर रामपुर खास विधानसभा के चर्चित भाजपा नेता नागेंद्र प्रताप सिंह उर्फ छोटे सरकार ने अपने युवा साथियों के साथ मां के दरबार में उपस्थित होकर माथा टेका और श्रीमद् भागवत कथा का आनंद लिया।
कथा में मुख्य यजमान पंडित श्यामसुंदर मिश्र सहित वरिष्ठ अधिवक्ता परशुराम उपाध्याय सुमन, राजेंद्र कुमार मिश्र, हीरा सिंह, संजय त्रिपाठी, दूधनाथ सिंह, धर्मेंद्र गुप्ता, भारत सिंह, जय कांत शुक्ला, पवन सिंह, राजकरन गुप्ता, मल्ला सेठ,राजेंद्र प्रसाद दूबे आदि के अलावा आर यल सिंह, , प्रेमचंद त्रिपाठी, लल्लू उपाध्याय, माता प्रसाद गुप्ता,शिव प्रसाद दीक्षित, महावीर सिंह, कृष्ण कुमार उपाध्याय, गंगा प्रसाद तिवारी, जमुना प्रसाद तिवारी, गजराज सिंह, डॉ प्रेम सिंह, हरिशंकर तिवारी, वृंदा बक्श सिंह, सुशील मिश्रा,सीताराम यादव, राजू सिंह, राघवेंद्र मिश्रा, सूरज यादव, अजय सिंह व उनके परिवार के तमाम सदस्यगण आदि के अलावा सत्रोहन उपाध्याय एवं आलोक त्रिपाठी के नेतृत्व गणेश भगवान, महालक्ष्मी, विष्णु भगवान एवं मां दुर्गा भगवती की आरती " हे सिंहवाहिनी मां दुर्गे तेरा ही एक सहारा है" की गूंज से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया। आरती में बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे वाह श्रद्धालु उपस्थित रहे। माता रानी के जयकारों के साथ प्रसाद वितरण किया गया।
उल्लेखनीय है कि श्रीमद् भागवत कथा के छठवें दिन श्री कृष्ण रुक्मणी विवाह एवं साथ में दिन श्री कृष्ण सुदामा चरित्र प्रस्तुत किया जाएगा।
नवदुर्गा पूजा समिति मंगापुर के निर्णय के अनुसार आगामी 14 अक्टूबर, 2021 (गुरुवार) को प्रातः 10:00 बजे पूर्णाहुति ( यज्ञ हवन ) एवं सायं 5:00 बजे से मां का विशाल भंडारा होना सुनिश्चित किया गया है।
Comments