नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर हुए विविध कार्यक्रम

नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर हुए विविध कार्यक्रम

प्रतापगढ 


23.01.2021


रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी 




नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर हुए विविध आयोजन, 



 देश के अमर सपूत नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर यहां उन्हें भावभीनी पुष्पांजलि अर्पित की गई। तहसील परिसर स्थित पार्क मे अधिवक्ताओं ने नेताजी सुभाषचंद्र के चित्र पर माल्यार्पण कर राष्ट्र निर्माण मे उनके योगदान को नमन किया। वकीलों ने नेताजी अमर रहे तथा भारत माता के जयकारे भी लगाये। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ऑल इण्डिया रूरल बार एसोशिएसन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने कहा कि नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने देश की आजादी के लक्ष्य को हासिल करने के लिए युवा शक्ति का सृजन किया। उन्होनें कहा कि देश सदैव नेताजी के आजादी के मूलमंत्र जय हिन्द के लक्ष्य के साथ उनके महान स्वतंत्रता संग्राम के नेतृत्व को याद रखेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश व संचालन उपाध्यक्ष विनय शुक्ल ने किया। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष टीपी यादव, दीपेन्द्र तिवारी, अनूप पाण्डेय, सोमनाथ मिश्र, कैलाश नाथ तिवारी, शैलेन्द्र शुक्ल, बृजेंद्र पाण्डेय मंटू, राजेश तिवारी, कमलेश तिवारी, सुशील शुक्ल, आदि अधिवक्ता रहे। वहीं नगर स्थित हेमवती नंदन बहुगुणा पीजी कालेज के सभागार मे भी राष्ट्रीय सेवायोजना इकाई के द्वारा नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पराक्रम दिवस के रूप मे मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डा. राजेन्द्र मिश्र ने छात्र छात्राओं को नेताजी सुभाषचंद्र बोस द्वारा आजादी के प्रखर मूल्यों के विषय मे जानकारियां दी। संचालन कार्यक्रमाधिकारी डा. सीमा त्रिपाठी व संयोजन डा. ऋचासुकुमार ने किया। आभार प्रदर्शन कार्यक्रमाधिकारी डा. फणीन्द्र नारायण मिश्र ने किया। इस मौके पर डा. महेश पाण्डेय, डा. शैलेन्द्र सरोज, वज्रघोष ओझा, अरविंद मौर्य, मयंक परमार, शिवाकांत मिश् आदि लोग मौजूद रहे।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *