930 ग्राम अवैध गांजा 85 बियर की कैन 41 अंग्रेजी /देसी शराब की शीशी व गांजा पीने की 34 स्टिक के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
प्रतापगढ़
17.03.2022
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
930 ग्राम अवैध गांजा, 55 बियर की कैन, 41 अंग्रेजी/देशी शराब की शीशी व गांजा पीने की 34 स्टिक के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
प्रतापगढ। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ सतपाल अंतिल के निर्देशन में होली त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से* सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत जनपद पुलिस द्वारा निरंतर भ्रमणशील रहकर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, इसी क्रम में आज दिनांक 17.03.2022 को मुखबीर खास की सूचना पर थाना हथिगवां के उ0नि0 रोहित कुमार मय टीम द्वारा थानाक्षेत्र फतनपुर के मस्तापुर मोड़ के पास से 01 व्यक्ति दिनेश चौरसिया उर्फ नथुनी पुत्र अशोक चौरसिया निवासी ग्राम कैमा थाना हथिगवां प्रतापगढ को 02 झोले में 930 ग्राम अवैध गांजा, 55 अदद बियर की कैन व 41 अदद अंग्रेजी शराब की शीशी व गांजा पीने की 34 स्टिक के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-दिनेश चौरसिया उर्फ नथुनी पुत्र अशोक चौरसिया निवासी ग्राम कैमा थाना हथिगवां प्रतापगढ।बरामदगी-01.930 ग्राम अवैध गांजा .02. 55 बियर केन03. अंग्रेजी शराब 8 PM पाउच 180 मि0ली0 25 अ04. अंग्रेजी शराब ऑफीसर च्वाइस पाउच 180 मि0ली0 04 05. अंग्रेजी शराब इम्पीरीयल ब्लू शीशी 180 मि0ली004 06. अंग्रेजी शराब मैक्डावल शीशी 375 मि0ली0 03 07. देशी शराब गोल्डेन पंच पाउच 200 मि0ली0 05।08.गांजा पीने की स्टिक 34। पंजीकृत अभियोगः-01.मु0अ0सं0 49/2022 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना हथिगंवा प्रतापगढ।02. मु0अ0सं0 50/2022 धारा 60 आबकारी एक्ट थाना हथिगंवा प्रतापगढ।पुलिस टीम-उ0नि0 रोहित कुमार मय हमराह थाना हथिगवां जनपद प्रतापगढ़।

Comments