थानाध्यक्ष नहीं खोल पाए सर्विस पिस्टल, आईं जी ने लगाई फटकार।

थानाध्यक्ष नहीं खोल पाए सर्विस पिस्टल, आईं जी ने लगाई फटकार।

PPN NEWS

  फतेहपुर

रिपोर्ट, कमलेन्द्र 

थानाध्यक्ष ने नहीं खोल पाए सर्विस पिस्टल, आईं जी ने लगाई फटकार।

फतेहपुर--उत्तर प्रदेश फतेहपुर जनपद में प्रयागराज आईजी कवीन्द्र प्रताप सिंह लगभग 1:00 बजे थरियाँव थाने औचक निरीक्षण पर  पहुंचे।

निरीक्षण के दौरान गार्द सलामी कर सर्वप्रथम फरियादियों की बैठने की व्यवस्था को लेकर उंगली उठाई गई। वहीं पानी पीने व बैठने के लिए फरियादियों को विशेष व्यवस्था की बात कही।  आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की थर्मल स्क्रीनिंग कर उसे अंदर प्रवेश करने की अनुमति प्रदान की जाए। थाना परिसर में थर्मल स्क्रीनिंग रजिस्टर समय से उपलब्ध नहीं हो सका तो आई.जी .का पारा चढ़ गया और एस ओ  को डांट - फटकार लगाते हुए रजिस्टर  तत्काल उपलब्ध कराने की बात कही।

वहीं थाना परिसर में महिला हेल्प डेस्क का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान हेल्प डेस्क में सीसीटीवी कैमरा लगवाने के आदेश पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल को दिए और कहा कि बहुत जल्द पूरे जनपद में महिला हेल्प डेस्क में सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएं। जिससे आने वाले प्रत्येक महिला फरियादी की व्यवस्था को देखा जा सके।

महिला हेल्प डेस्क में तैनात महिला कांस्टेबल रेशमा भारती से महिलाओं संबंधी आने वाले शिकायतों के विषय में पूछताछ किया। रजिस्टर में अंकित फरियादियों के नंबर पर फोन लगाकर भी बात की गई जो सही पाए गए। इस प्रकार ये लगता है कि महिला संबंधित शिकायतों को लेकर आईजी बेहद सजग नजर आते रहे।

थाना परिसर में लगभग 15 दिन पूर्व पकड़ी गई चार पहिया में अवैध शराब के विषय में भी जानकारी हासिल किया । वहीं थाना परिसर में एक अज्ञात चार पहिया वाहन के विषय में भी जानकारी किया जो लावारिस हालत में आंबापुर के पास नेशनल हाईवे में पाई गई थी। एस ओ को निर्देशित किया कि इसे  परिजनों को जल्द से जल्द सुपुर्द कर दें।

लगभग 1 माह पूर्व 6 चक्का बंद कंटेनर में गांजा पकड़ा गया था। उसके विषय में भी जानकारी हासिल किया। थाने का निरीक्षण के उपरांत हथियार अपराध रजिस्टर वह 10 बड़े अपराधियों की सूची बाहर चस्पा न होने से नाराज दिखाई पड़े। और लगाने के कड़े निर्देश दिए। 

हथियारों में जमी धूल  कपड़े से साफ करते नजर आए आई . जी। थाना परिसर निरीक्षण के दौरान शस्त्र निरीक्षण में आई . जी . ने एक पिस्टल उठाकर एस . ओ .  नंदलाल सिंह को खोलने के लिए कहा, जिस पर नंदलाल काफी समय तक पिस्टल को खोल नहीं सके।

पुलिस कप्तान सत्यपाल अंतिल ने देखा कि काफी समय हो गया और एस. ओ .  पिस्टल को खोल नहीं पा रहे हैं। उन्होंने गुस्से में आकर पिस्टल छीन ली, कि कहीं फायर ना हो जाए। क्योंकि मैगजीन बाक्स लगा हुआ था और गलत तरीके से उसे खोला जा रहा था ।

पुलिस कप्तान ने पिस्टल को खोला तो देखा कि धूल और गर्दे से अंदर पिस्टल सनी पड़ी है। केवल बाहर तेल पॉलिश लगाकर चमकाया गया है। जिस पर आई.जी . ने स्वयं कपड़ा उठाकर खुद अपने हाथ से पिस्टल साफ की। 

जिससे थाना प्रभारी नंदलाल सिंह आंखें  शर्म के मारे झूक गई। 

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *