धूम धाम से मनायी गयी स्वामी विवेकानंद की जयंती, निकाली शोभायात्रा
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 12 January, 2021 19:14
- 549

प्रतापगढ
12.01.2021
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
धूमधाम से मनाई गई स्वामी विवेकानंद की जयंती, निकाली शोभा यात्रा
प्रतापगढ़ जनपद के लक्ष्मणपुर ब्लाक मुख्यालय पर मंगलवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती धूमधाम से मनाई गई। ब्राम्हण संरक्षण सेवा फाउण्डेशन के तत्वाधान मे आयोजित संगोष्ठी मे स्वामी विवेकानंद की विचारधारा पर परिचर्चा का भी आयोजन हुआ। राष्ट्र निर्माण मे युवाओं की भूमिका के विषय पर प्रकाश डालते हुए संगठन के अध्यक्ष बिंदुसार पाण्डेय ने युवाओं से राजनीतिक एवं सामाजिक भूमिका के जरिए राष्ट्र निर्माण मे योगदान का आहवान किया। बतौर मुख्य वक्ता साहित्यकार प्रभाकर शुक्ल ने विवेकानंद के व्यक्तित्व पर वीर रस की कविता से समां बांधी। कार्यक्रम का संचालन गौरव ने किया। वहीं संगोष्ठी के बाद प्रदेश प्रभारी श्रीराम मिश्र के नेतृत्व मे विवेकानंद शोभा यात्रा निकाली गई। ब्लाक मुख्यालय से सगरा सुंदरपुर बाजार होते हुए शोभा यात्रा बूढे़श्वर नाथ धाम तिना चितरी पहुंची। रास्ते मे स्वामी जी के अनुयायियों ने शोभा यात्रा पर पुष्पवर्षा कर अपने श्रद्धासुमन अर्पित किये। इस मौके पर विनोद पाण्डेय, आदर्श पाण्डेय, सात्विक मिश्र, विपिन पाण्डेय, चेतन आदि लोग मौजूद रहे।
Comments