गंगा में समाई दोनों लापता लड़कियों का शव तीसरे दिन बरामद

गंगा में समाई दोनों लापता लड़कियों का शव तीसरे दिन बरामद

प्रतापगढ 


13.03.2021


रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी 


गंगा में समाई दोनों लापता लड़कियों का शव तीसरे दिन बरामद 



प्रतापगढ जनपद के मानिकपुर थाना क्षेत्र के शाहाबाद गंगा घाट पर महाशिवरात्रि के दिन गंगा  डूबी दोनों लड़कियों का शव आज तीसरे दिन गढ़ी समदाबाद गाँव के सामने गंगा में  उतराया मिला।शव मिलने की सूचना पर पहुंची मानिकपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय प्रतापगढ भेज दिया है।ज्ञातब्य हो की विगत महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर मानिकपुर थाना क्षेत्र के करमगंज मजरे अंतामऊ गाँव के लोग गंगा स्नान करने आये थे जिसमें से चार लड़कियां गहरे पानी में चली गई और डूबने लगीं। जिन्हें डूबती हुई देख एक युवक नाव लेकर उन्हें बचाने के लिए दौड़ पड़ा। उक्त युवक दो लड़कियों की जान जहाँ बचाने में सफल रहा वहीं दो लड़कियां गंगा में समा गयीं। जिन्हें खोजने के लिए प्रशासन स्थानीय गोताखोरो के अतिरिक्त प्रयागराज से गोताखोरो को बुला लिया परन्तु दोनों लड़कियो को खोजने में प्रशासन सफल नहीं हो सका। आज घटना के तीसरे दिन घटना स्थल से चार किलोमीटर दूर गढ़ी समदाबाद गाँव के सामने दोनों लड़कियों के शव गंगा में उतराता दिखाई दिया। जिसकी सूचना पर मानिकपुर पुलिस मौके पर पहुंच कर दोनों लापता लड़कियों लड़कियों के शव को गंगा से निकाल कर पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय भेज दिया है।शव मिलने की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया है। बरामद शव राधा पुत्री अनमोल व बेगम पुत्री प्रताप का बताया गया है।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *