शर्मनाक: पांच वर्षीय मासूम से शिक्षक ने किया रेप

शर्मनाक: पांच वर्षीय मासूम से शिक्षक ने किया रेप

crime news, apradh samachar

पीलीभीत न्यूज

रिपोर्ट:- नीलेश चतुर्वेदी


शर्मनाक: पीलीभीत में पांच वर्षीय मासूम से शिक्षक ने किया रेप

पीलीभीत। पीलीभीत में एक शर्मनाक वारदात सामने आई है। यहां जहानाबाद क्षेत्र के एक गांव की 5 साल की मासूम से एक शिक्षक ने रेप किया है।  मासूम कक्षा दो की छात्रा है। वह अपनी सहेली 8 वर्षीय बच्ची के साथ गांव के ही धर्मेंद्र मौर्य के यहां सोमवार सुबह 8 बजे कोचिंग पढ़ने के लिए गई थी।

इसी दौरान शिक्षक ने पहले तो 8 वर्षीय मासूम के साथ अश्लीलता की। इस पर वह भाग गई। इसके बाद आरोपी ने 5 वर्षीय मासूम को पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। सुबह 9 बजे मासूम रोती हुई अपने घर पर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। मासूम के साथ दरिंदगी की खबर सुनकर गांव के तमाम लोग एकत्र हो गए।

सूचना पुलिस को दी गई। इंस्पेक्टर जहानाबाद हरीश वर्धन सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मासूम को हालत खराब होने पर जिला महिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार चल रहा है। मासूम के साथ दुष्कर्म की जानकारी और मामला दो समुदायों का होने के कारण एसपी जयप्रकाश,सीओ सदर उत्तम सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दी।

उसे हिरासत में ले लिया गया है। मासूम बच्ची के पिता की ओर से आरोपी धर्मेंद्र मौर्य के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसपी जयप्रकाश ने बताया कि मासूम की तबियत ठीक है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *