01 कुन्तल 50 किलो ग्राम प्रतिबंधित मांस के साथ 07 अभियुक्त गिरफ्तार
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 19 December, 2020 15:36
- 519

प्रतापगढ
19.12.2020
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
01 कुन्तल 50 किलोग्राम प्रतिबन्धित मांस के साथ 07 अभियुक्त गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ अनुराग आर्य के कुशल निर्देशन में जनपद के थाना कंधई से उ0नि0 अनुज यादव मय हमराह द्वारा कल दिनांक 18.12.2020 को समय करीब 21.30 बजे मुखबिर खास की सूचना पर थानाक्षेत्र कंधई के ग्राम राजापुर मुफरीद से गोकशी कर प्रतिबन्धित मांस को बेचने वाले 07 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 01 क्विंटल 50 किलो प्रतिबन्धित मांस, मांस काटने में प्रयुक्त होने वाले 03 अदद चापड़, 03 अदद छूरी, एक तराजू, एक बांट, एक लकड़ी का ठेहा, रस्सी नायलान की व प्रतिबन्धित मांस बिक्री के 550/-रु0 नगद बरामद किया गया। इस संबंध में थाना स्थानीय पर गिरफ्तार सातों अभियुक्तों के विरुद्ध मु0अ0सं0- 571/20 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-01. इश्तियाक अहमद पुत्र मुनियाद शाह नि0 राजापुर मुफरीद थाना कंधई जनपद प्रतापगढ़।02. मोबीन पुत्र फखरुद्दीन नि0 राजापुर मुफरीद थाना कंधई जनपद प्रतापगढ़।03. मुख्तार पुत्र मोबीन नि0 राजापुर मुफरीद थाना कंधई जनपद प्रतापगढ़।04 इस्तेखार पुत्र इश्तियाक अहमद नि0 राजापुर मुफरीद थाना कंधई जनपद प्रतापगढ़।05. नफीस पुत्र रफीक नि0 राजापुर मुफरीद थाना कंधई जनपद प्रतापगढ़।06. नूरजहां पत्नी इश्तियाक नि0 राजापुर मुफरीद थाना कंधई जनपद प्रतापगढ़।07. गुलाम नबी पुत्र नौशेर नि0 फतेपुर थाना गोसाईगंज जनपद सुल्तानपुर।बरामदगी:- 01 क्विंटल 50 किलो प्रतिबंधित मांस, मांस काटने में प्रयुक्त होने वाले 03 अदद चापड़, 03 अदद छूरी, एक तराजू, एक बांट, एक लकड़ी का ठेहा, रस्सी नायलान की व प्रतिबंधित मांस बिक्री के 550/-रु0 नगद
Comments