प्रवासी कामगारों और मजदूरों को सेवायोजन व रोजगार देने के लिए उत्तर प्रदेश कामगार और श्रमिक(सेवायोजन एवं रोजगार)आयोग बना।

प्रवासी कामगारों और मजदूरों को सेवायोजन व रोजगार देने के लिए उत्तर प्रदेश कामगार और श्रमिक(सेवायोजन एवं रोजगार)आयोग बना।

प्रवासी कामगारों और मजदूरों को सेवायोजन व रोजगार देने के लिए उत्तर प्रदेश कामगार और श्रमिक(सेवायोजन एवं रोजगार)आयोग बना।


प्रयागराज 16 जून,2020।उत्तर प्रदेश कामगार और श्रमिक(सेवायोजन एवं रोजगार)आयोग का 18 सदस्यीय टीम बनी।जिसमें अध्यक्ष मुख्यमंत्री एवं उपाध्यक्ष कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह होंगे।

 उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता एवं एमएसएमई एवं निर्यात प्रोत्साहन मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह के अथक प्रयास से कोविड-19 वैश्विक महामारी से प्रदेश में उत्पन्न विषम परिस्थितियों में भी कामगारों और श्रमिकों को सेवायोजन व रोजगार की किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो।प्रदेश के अंदर ही रह कर कौशल विकास कर रोजगार के सुलभ अवसर उपलब्ध कराने से पलायन रुकेगा वही प्रदेश की अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी। कामगारों और श्रमिकों के सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा के लिए सर्वांगीण विकास के उद्देश्यों की प्राप्ति हेतु उत्तर प्रदेश कामगार और श्रमिक (सेवायोजन एवं रोजगार) आयोग का गठन किया गया है।जिसमें 18 सदस्य होंगे। आयोग में मुख्यमंत्री जी अध्यक्ष होंगे, इसके अलावा श्रम एवं सेवायोजन संयोजक,औद्योगिक विकास मंत्री एवं सूक्ष्म लघु मध्यम तथा निर्यात प्रोत्साहन मंत्री उपाध्यक्ष होंगे,कृषि,ग्राम विकास,पंचायती राज मंत्री सदस्य होंगे। अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त सचिव और कृषि उत्पादन आयुक्त सचिव सदस्य,मा0 मुख्यमंत्री द्वारा नामित औद्योगिक क्षेत्र में कार्यरत प्रतिनिधि तथा श्रमिक संगठन के रूप में प्रतिनिधि सदस्य होंगे तथा उद्योगों के विकास एवं श्रमिक हितों में रुचि रखने वाले 5 लोगों को मा0 मुख्यमंत्री जी नामित करेंगे,अध्यक्ष द्वारा नामित विशेष आमंत्रित सदस्य होंगे।

श्री सिंह ने कहा किसी भी समाज संस्था उद्योग प्रदेश व देश के विकास में कामगारों और श्रमिकों की भूमिका महत्वपूर्ण रहा है।कामगार व श्रमिक किसी भी देश के भाग्य विधाता होते हैं परिश्रम लगन और समर्पण पर ही देश का विकास निर्भर करता है।

कोविड 19 वैश्विक महामारी ने देश और प्रदेश ही नहीं अपितु संपूर्ण विश्व की अर्थव्यवस्था को प्रभावित किया है। उत्तर प्रदेश कामगार और श्रमिक (सेवायोजन एवं रोजगार) आयोग जो उच्च स्तरीय संस्था होगी जिसका उद्देश्य सरकारी तथा गैर सरकारी क्षेत्र से अधिकाधिक सेवायोजन एवं रोजगार के अवसर सृजित करना और उसमें सतत अभिवृद्धि करना जिससे प्रदेश के प्रवासी तथा निवासी कामगारों व श्रमिकों को उनकी क्षमता के अनुरूप सेवायोजन और रोजगार मिलने का मार्ग प्रशस्त करेगा।कामगारों और श्रमिकों के जीवन में अनेक चुनौतियों को सही दिशा देने का कार्य करेगा।जो प्रदेश के विकास में अतुलनीय योगदान का केंद्र बनेगा।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *