सपा समर्थित अनिल यादव ने भूमि विकास बैंक अध्यक्ष पद पर मारी बाजी

सपा समर्थित अनिल यादव ने भूमि विकास बैंक अध्यक्ष पद पर मारी बाजी
मोहनलालगंज
शशांक मिश्रा
मोहनलालगंज लखनऊ
भूमि विकास बैंक के प्रतिनिधि के लिए 1 सितम्बर को सम्पन्न हुए चुनाव में कांटे की टक्कर में सत्ताधारी दल भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार तिवारी को प्रमुख विपक्षी दल सपा समर्थित अनिल कुमार यादव के हाथों हार का सामना करना पड़ा।
सपा प्रत्याशी अनिल यादव ने दो बार हुई रिकाउंटिंग के बाद भाजपा के अशोक तिवारी को 230 मतो के भारी अंतर से हरा दिया। सम्पन्न हुई मतगणना के बाद जहां अनिल यादव को 1044 मत मिले वहीं भाजपा के अशोक तिवारी को 814 व निर्दलीय अनिल कुमार को 52 मत मिले । जबकि 53 मत अवैध पाए गए।
कहते हैं कि इतिहास अपने आपको दोहराता है आपको बता दें दोनो प्रत्याशी पूर्व में हुए भूमि विकास बैंक के चुनाव में भी आमने सामने थे। अगर बात करें पिछले चुनाव की तो फर्क इतना था कि उस समय सपा की सरकार थी और वर्तमान में भाजपा की सरकार सत्तासीन है। फिर पिछले चुनाव भी कांटे की टक्कर में भाजपा समर्थित अशोक तिवारी ने जीत हासिल की थी लेकिन इस बार भाजपा सत्ता में है इस वजह से भाजपा समर्थित अशोक तिवारी का पलड़ा भारी नजर आ रहा था निवर्तमान अध्यक्ष होने और सत्ताधारी उच्चनेताओं का वरदहस्त प्राप्त होने के चलते मतदाता कृषक बंधुओं के बीच अशोक तिवारी की गहरी पैठ मानी जा रही थी। लेकिन उसके बावजूद विपक्षी सपा समर्थित अनिल कुमार यादव अपने समर्थकों के साथ मतदाता कृषक बंधुओं के बीच पहुंच पाने में ऐड़ी चोटी का जोर लगाए हुए थे।
चुनाव विश्लेषकों की माने तो दोनो ही प्रत्याशी अपनी जीत को लेकर दावेदारी कर रहे थे। भाजपा समर्थित अशोक तिवारी की जीत लगभग तय मानी जा रही थी लेकिन मतदाताओं ने इस बार भरोसा नहीं जताया और सपा समर्थित अनिल को अपना आशीर्वाद देकर विजयी बना दिया।
सपा समर्थित अनिल कुमार यादव की जीत पर विधायक अम्बरीष पुष्कर, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष रामस्वरूप सिंह यादव, बीर बहादुर सिंह, पूर्व विधायक श्याम किशोर यादव, पूर्व राष्ट्रीय सचिव एवं के.के.सी. के पूर्व अध्यक्ष अमरपाल सिंह, सपा जिलाध्यक्ष जयसिंह जयंत, पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष कृष्ण पाल सिंह, श्रवण कुमार यादव, बृजेश यादव, नवनीत सिंह, अखिलेश यादव, नितुल शर्मा, अरून यादव समेत काफी संख्या मेंबधाई दी है ।
Comments