प्रभु भक्तों का सदैव किया करते हैं कल्याण--आचार्य संतोष जी
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 19 March, 2021 17:47
- 627

प्रतापगढ
19.03.2021
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
प्रभु भक्तों का सदैव किया करते हैं कल्याण-आचार्य संतोष जी
प्रतापगढ़ जनपद के लालगंज नगर पंचायत के जैनपुर में हो रही भागवत कथा ज्ञानयज्ञ में शुक्रवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमडी। कथाव्यास आचार्य संतोष जी महराज ने कथा आगे बढ़ाते हुए कहा कि भगवान् भक्तों के अपराध को भी क्षमा करते हुए निदान की जिम्मेदारी स्वयं लिया करते है। उन्होनें कहा कि गोविंद हैं जो संसार में मनुष्य की पीड़ा के हरण के साथ पशु पक्षियों के भी पेट भरण का उत्तरदायित्व निर्वहन किया करते है। आचार्य संतोष जी महराज ने कहा कि भगवान की सेवा करने वाला सेवक कभी भी विपत्ति का सामना करने मे घबराया नही करता। सेवक की निश्छल सेवकाई से प्रसन्न प्रभु सदैव हर संकट में उसका बेड़ा पार लगा दिया करते है। उन्होनें श्रद्धालुओं से कहा कि सुचिता का जीवन ही समस्त अलंकार हुआ करता है। आत्मज्ञान तथा परमार्थ से प्रभु की आराधना का फल सदैव सुखदायी हुआ करता है। कथाव्यास ने कहा कि भगवान के समस्त अवतार खुद को संघर्ष मे खड़ा करते हुए भी सिर्फ लोकमंगल के लिए हुआ है। उन्होनें कहा कि लोकमंगल वही है, जहां सर्वसमाज का सम्मान् और सुरक्षा निहित है। कथा श्रवण करने को पूर्व राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी भी पहुंचे। श्री तिवारी ने क्षेत्र के धर्मानुरागियों की ओर से कथाव्यास आचार्य संतोष जी का तिलकांकन किया। कथा के संयोजक विद्याकांत मिश्र व राकेशकांत मिश्र ने व्यास गद्दी का विधिविधान से पूजन किया। सह संयोजक शिवाकांत मिश्र ने कथा मे आये श्रद्धालुओं को पुष्प प्रदान कर सुस्वागतम् करते दिखे। कथा श्रवण के दौरान विशालमूर्ति मिश्र, डा. शिवमूर्ति शास्त्री, चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, ज्ञानप्रकाश शुक्ल, डा. राजकुमार पाण्डेय, लालजी मिश्र, केशवकांत ओझा, प्रकाशचंद्र मिश्र, आकाश मिश्र, श्रीकांत मिश्र, डा. शक्तिधर नाथ पाण्डेय, प्रो. राजेन्द्र शुक्ल, उमाशंकर मिश्र, रामचंद्र त्रिपाठी, लल्लन पाण्डेय, आचार्य देवानंद मिश्र, रामलोचन त्रिपाठी, राजेश तिवारी, पप्पू तिवारी, प्रीतेन्द्र ओझा आदि लोग मौजूद रहे।
Comments